Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना पॉजिटिव, प्रिंस चार्ल्स पहले से ही हैं...

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना पॉजिटिव, प्रिंस चार्ल्स पहले से ही हैं संक्रमित

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) एक दिन में 25 हजार तक टेस्ट कर सकता है। डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने कहा कि पूरे देशभर के स्थानीय अस्पतालों में 24 मार्चतक 1.5 करोड़ फेस मास्क वितरित किए गए थे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और डाउनिंग स्ट्रीट में उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। इससे पहले प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है।

बता दें यूके में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बुधवार (25 मार्च) सुबह तक बढ़कर कुल 11,600 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 578 है।

इससे पहले यूके के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि मंगलवार (24 मार्च) के आधिकारिक आँकड़ों की तुलना में कुल 1,452 मामलों की वृद्धि देखने को मिली।

गौरतलब है कि सरकार के पिछले एक बयान के अनुसार, अधिकारी कोविड-19 संक्रमण के टेस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) एक दिन में 25 हजार तक टेस्ट कर सकता है। डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने कहा कि पूरे देशभर के स्थानीय अस्पतालों में मंगलवार (24 मार्च) तक 1.5 करोड़ फेस मास्क वितरित किए गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -