Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफास्ट बॉलर वाली ताकत भारत में है ही नहीं, हमारा खानपान, डोले-शोले, उठना-बैठना... सब...

फास्ट बॉलर वाली ताकत भारत में है ही नहीं, हमारा खानपान, डोले-शोले, उठना-बैठना… सब से फर्क पड़ता है: शोएब अख्तर

"हमारे खान-पान में फर्क है, हमारे उठने-बैठने में फर्क है, हमारे बात करने के तरीके अलग हैं। ये केवल गेंदबाजी को लेकर नहीं है। मैदान के बाहर जो हमारा व्यक्तित्व है, वो मैदान के अंदर प्रतिबिंबित होता है।"

T20 विश्व कप के एक मैच में पाकिस्तान ने भारत को क्या हराया, पड़ोसी मुल्क से उकसाऊ और अजीबोगरीब बयान आने का सिलसिला ख़त्म ही नहीं हो रहा है। पूर्व तेज़ गेंदबाज वकार यूनुस ने कह दिया कि सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने जिस तरह से ‘हिन्दुओं के बीच ग्राउंड पर नमाज पढ़ी’, वो बहुत-बहुत स्पेशल है। ‘ARY News’ चैनल के इसी डिबेट में शोएब अख्तर भी हिस्सा थे, जिनके पास विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है।

इसी चर्चा के दौरान पत्रकार काशिफ अब्बासी ने भारतीय मीडिया की बात करते हुए कहा कि अक्सर वहाँ के तेज़ गेंदबाजों की तुलना पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाजों से की जाती है, लेकिन शुक्र है कि वहाँ से किसी ने ये नहीं कहा कि हमारा फलाँ गेंदबाज शोएब अख्तर से भी तेज़ गेंद फेंकता है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली-ग्लेन मैग्राथ, पाकिस्तान के वकार यूनुस-वसीम अकरम और वेस्टइंडीज की कर्टली एम्ब्रोज-कर्टनी वॉल्श की तेज गेंदबाज जोड़ियों की तुलना करें, उसके अलावा कहीं तुलना है ही नहीं।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग तेज गेंदबाजी को सबसे बेहतर ढंग से खेलने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्होंने कहा था कि शोएब अख्तर के जैसा फ़ास्ट बॉलर स्पेल उन्होंने कभी नहीं देखा। इस पर शोएब अख्तर ने कहा कि वसीम अकरम, वकार यूनुस और उनकी तरह तेज गेंदबाज 200 वर्षों में एक बार आते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कभी उतने अच्छे तेज़ गेंदबाज हुए ही नहीं। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद शमी की तारीफ़ की और पंजाबी कौम की बड़ाई की और कहा कि भारतीय गेंदबाजों में वो क्षमता नहीं कि इतनी फ़ास्ट बॉलिंग कराएँ।

शोएब अख्तर ने दोनों देशों के तेज़ गेंदबाजों की तुलना पर कहा, “हमारे खान-पान में फर्क है, हमारे उठने-बैठने में फर्क है, हमारे बात करने के तरीके अलग हैं। ये केवल गेंदबाजी को लेकर नहीं है। मैदान के बाहर जो हमारा व्यक्तित्व है, वो मैदान के अंदर प्रतिबिंबित होता है। उसका उठना-बैठना, उसका मसल, उसके डोले-शोले, बाल, बातें करने के तरीके और माइंडसेट – तेज़ बॉलिंग में इन सब से फर्क पड़ता है। वकार यूनुस और वसीम अकरम एक ही आए हैं। भारत वाले भूल जाएँ।”

याद दिला दें कि इस मैच के बाद से सोशल मीडिया पर भी तनाव का माहौल है। इसी क्रम में पाकिस्तानी फ़ास्ट बॉलर मोहम्मद आमिर ने एक पुराना वीडियो शेयर कर दिया, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हरभजन सिंह को 4 छक्के लगाए थे। इसके बाद हरभजन सिंह ने भी मोहम्मद आमिर का स्पॉट-फिक्सिंग स्कैंडल याद दिला दिया। उन्होंने कहा, “लॉर्ड्स में नो बॉल कैसे हो गया? कितना लिया? किसने दिया? टेस्ट क्रिकेट है। नो बॉल कैसे हो सकता है? आपको और आपके समर्थकों को इस सुंदर खेल को बदनाम करने के लिए धर्म आनी चाहिए।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -