Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअल्लाह हू अकबर चिल्लाने वाले चोर ने बुजुर्ग पर की पॉटी, सर पर भी...

अल्लाह हू अकबर चिल्लाने वाले चोर ने बुजुर्ग पर की पॉटी, सर पर भी मल दिया

चोर ने बुजुर्ग को पीटा और फिर उनके ऊपर पॉटी कर दिया, पॉटी को उनके सिर पर भी मल दिया। पुलिस जब आई तो चोर ने अल्लाह हू अकबर बोलते हुए...

पश्चिमी फ्रांस के लॉयर-अटलांटिक में ले क्रॉसिक कम्यून में 53 वर्षीय एक व्यक्ति को 85 वर्षीय बुजुर्ग को लूटने, उसे पीटने और उस पर शौच करने के आरोप में 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। यह घटना 29 मई की है।

आरोपित ने बुजुर्ग व्यक्ति के घर में खिड़की से घुस कर उसके कपड़े, टेलीफोन और तीन चाकू चुरा लिए। इसके बाद वह भाग गया लेकिन उसके जूते वहीं छूट गए थे, तो वह उसे लेने के लिए वापस आया। इस दौरान उसका मुकाबला 85 वर्षीय बुजुर्ग से हो गया।

Breitbart की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित ने बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटा और फिर उसके ऊपर पॉटी कर दिया, उसे उनके सिर पर भी मल दिया। हालाँकि बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि जब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वो ‘अल्लाह-हू-अकबर’ चिल्लाते हुए पुलिस को जान से मारने की धमकी देने लगा। कथित तौर पर उसने धमकी देते हुए कहा, “अल्लाह-हू-अकबर, मैं कार के साथ वापस आऊँगा, सब कुछ तोड़ दूँगा, नरसंहार करूँगा।”

प्रवेश पर प्रतिबंध

आरोपित एक हिस्ट्रीशीटर और हत्यारा है। उसे पूर्व में 19 अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसमें हत्या भी शामिल था। उसे संत-नाज़ायर क्रिमिनल कोर्ट द्वारा शुरू में 24 महीने जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में लगभग 6 महीने की सजा वापस ले ली गई।

कारावास के बाद दोषी को दो साल की परिवीक्षा देनी होगी। रिपोर्टों के अनुसार, ले क्रॉसिक के फ्रांसीसी कम्यून में उसके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -