Homeरिपोर्टमीडियानिलंबन के बाद भाजपा की नुपुर शर्मा के घर के पते को NDTV, ANI...

निलंबन के बाद भाजपा की नुपुर शर्मा के घर के पते को NDTV, ANI सहित कई पत्रकारों ने किया सार्वजनिक, परिवार की सुरक्षा के लिए हटाने की अपील

"मैं सभी मीडिया हाउसों और बाकी सभी से अनुरोध करती हूँ कि मेरा पता सार्वजनिक न करें। मेरे परिवार की सुरक्षा को खतरा है।”

भारतीय जनता पार्टी से निलंबन के बाद, नूपुर शर्मा ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है जहाँ उन्होंने मीडिया घरानों को अपना पता सार्वजनिक करने के लिए मना किया है। उन्होंने कहा, “मैं सभी मीडिया हाउसों और बाकी सभी से अनुरोध करती हूँ कि मेरा पता सार्वजनिक न करें। मेरे परिवार की सुरक्षा को खतरा है।”

समाचार एजेंसी एएनआई और मीडिया हाउस एनडीटीवी से जुड़े कई पत्रकारों ने निलंबन पत्र प्रकाशित किया था जिसमें उनका पता भी था। हालाँकि, बाद में एएनआई ने ट्वीट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक पता सार्वजनिक हो चुका था। फिलहाल, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि भाजपा का निलंबन पत्र बिना उनका पता छुपाए मीडिया घरानों तक कैसे पहुँचा।

एक जिम्मेदार पोर्टल के रूप में, हमने उन ट्वीट्स को नहीं जोड़ा है जो इस्लामवादियों से मिल रही धमकियों के बीच नूपुर शर्मा के पते को जाहिर करते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद भाजपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें कहा गया था कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की निंदा करती है।

शर्मा को इस्लामवादियों की ओर से जान से मारने की धमकियों सहित कई तरह की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने पैगंबर मुहम्मद पर इस्लामिक ग्रंथों के अनुसार कुछ टिप्पणी की थी जिससे मुस्लिमों में नाराजगी है। उन्होंने अपने बयान में तर्क दिया कि चूँकि लोग बार-बार हिंदू धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं, वे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र करते हुए अन्य धर्मों का भी मजाक उड़ा सकते हैं।

बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक और कथित फैक्ट-चेकर मोहम्मद जुबैर ने संदर्भ से हटते हुए पब्लिक कर दिया, जिसके बाद नूपुर शर्मा को धमकियाँ मिलने लगीं। यहाँ तक कि टिप्पणी के बाद शर्मा के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गईं और फोन करके भी जान से मारने की धमकी दी गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -