Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षामिशन शक्ति: सैटेलाइट को मार गिरा भारत बना अंतरिक्ष महाशक्ति, दुनिया का चौथा देश

मिशन शक्ति: सैटेलाइट को मार गिरा भारत बना अंतरिक्ष महाशक्ति, दुनिया का चौथा देश

हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर (Low Earth Orbit) में एक सैटेलाइट को मार गिराया। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। इसे सिर्फ़ 3 मिनट में मार गिराया गया। इसका नाम मिशन शक्ति था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “ऐंटी सैटलाइट वेपन A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं।”

“भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा लिया है। अब तक अमेरिका, रूस और चीन को ही यह उपलब्धि हासिल है। भारत चौथा देश है जिसने आज यह सिद्धि प्राप्त की है। हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर (Low Earth Orbit) में एक सैटेलाइट को मार गिराया। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। इसे सिर्फ़ 3 मिनट में मार गिराया गया। इसका नाम मिशन शक्ति था। यह एक अत्यंत कठिन ऑपरेशन था। इसके लिए उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी। हमारे लिए यह गर्व की बात है। यह पराक्रम भारत में ही विकसित मिसाइल से पूरा किया गया। इसके लिए इस से जुड़े सभी लोगों को बधाई।”

अंतरिक्ष हमारे जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। कृषि से लेकर संचार और मौसम, शिक्षा, मेडिकल तक उपग्रहों का लाभ हमें मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार (मार्च, 2019) को सोशल मीडिया पर बताया कि वो 12 बजे दोपहर को देशवासियों के बीच एक सन्देश लेकर आएँगे। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यह सन्देश किस बारे में होगा? मोदी के देश के नाम सन्देश देने से पहले उनके साथ वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों की भी उपस्थिति थी। विश्लेषकों ने बताया कि सुरक्षा से सम्बंधित सभी अधिकारियों व मंत्रियों ने पीएम के साथ एक बैठक की। सन्देश पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -