Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाSTF ने जमात-उल-मुजाहिदीन के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को कोलकाता से किया गिरफ्तार, कई महीने...

STF ने जमात-उल-मुजाहिदीन के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को कोलकाता से किया गिरफ्तार, कई महीने से थे छिपे

"हमने जिहादी साहित्य बरामद किया है और उनके फेसबुक अकाउंट की भी जाँच की जा रही है। इसके अलावा, हमें जेएमबी सदस्यों के नाम और उनकी संख्या वाली एक महत्वपूर्ण डायरी भी मिली है।"

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने रव‍िवार (11 जुलाई 2021) को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को आज जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के कुछ आतंकियों के हरिदेवपुर में होने की जानकारी मिली। जेएमबी के ये तीनों संदिग्ध आतंकवादी पिछले कुछ महीनों से यहाँ किराए के एक मकान में रह रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद इन तीनों को रविवार दोपहर को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन के बाद कोलकाता पुलिस एसटीएफ के जॉइंट सीपी वी सोलोमोन नेसाकुमार ने पुष्टि की, “हमने जिहादी साहित्य बरामद किया है और उनके फेसबुक अकाउंट की भी जाँच की जा रही है। इसके अलावा, हमें जेएमबी सदस्यों के नाम और उनकी संख्या वाली एक महत्वपूर्ण डायरी भी मिली है।” उन्होंने आगे कहा, “जाँच शुरू हो गई है। हम कल आरोपितों को अदालत में पेश करेंगे।”

गौरतलब है कि बांग्लादेश में जमात-उल-मुजाहिदीन एक सक्रिय इस्लामी आतंकवादी संगठन है। इसे यूके द्वारा एक आतंकवादी समूह के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है। फरवरी 2019 में STF ने जेएमबी के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -