Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा64% आतंकियों को सेना ने आतंकी बनने के साल भर में ही मार गिराया,...

64% आतंकियों को सेना ने आतंकी बनने के साल भर में ही मार गिराया, 7% को तो बस 10 दिन में

अपनी बातचीत में कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने कश्मीरी अभिभावकों से अपील की कि वो अपने बच्चे को 500 रुपए के लिए आतंकवादी न बनने दें।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंग ने शुक्रवार (जुलाई 2, 2019) को की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात की।

उन्होंने आतंकवाद की ओर जा रहे घाटी के युवकों की ओर इशारा करते हुए मीडिया से बातचीत में सेना के गहन शोध का हवाला दिया।

उन्होंने बताया कि 2019 में आतंकवाद से जुड़ने वाले 7 प्रतिशत आतंकियों को सेना ने 10 दिन के अंदर मार गिराया, जबकि हथियार उठाने वाले 64 प्रतिशत स्थानीय आतंकियों को आतंकवाद से जुड़कर पहले साल ही अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

अपनी बातचीत में कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने कश्मीरी अभिभावकों से अपील की कि वो अपने बच्चे को 500 रुपए के लिए आतंकवादी न बनने दें। सेना के मुताबिक 83% स्थानीय आतंकियों का पत्थरबाजी का ही इतिहास होता है। इसलिए, अगर वो आज वो अपने बच्चों को नहीं नहीं रोकते तो साल भीतर उन्हें मरना पड़ेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -