Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाअक्षरधाम मंदिर पर हमले का मुख्य आरोपित यासीन बट अनंतनाग में गिरफ्तार

अक्षरधाम मंदिर पर हमले का मुख्य आरोपित यासीन बट अनंतनाग में गिरफ्तार

सितंबर 24, 2002 को गुजरात के गाँधीनगर के अक्षरधाम मंदिर में 2 आतंकियों ने हमला किया था। एनएसजी के कमांडो की मदद से करीब 12 घंटे चले ऑपरेशन के बाद आतंकियों को मार गिराया गया था।

गुजरात में अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले के मुख्या आरोपित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी यासीन बट को आज कश्मीर के अनंतनाग में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले में 30 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 से ज्यादा घायल हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से यासीन बट को साउथ कश्मीर के अनंतनाग से पकड़ा गया। वहाँ से गुजरात एटीएस की स्पेशल टीम उसे अहमदाबाद ले गई।

सितंबर 24, 2002 को गुजरात के गाँधीनगर के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर में 2 आतंकियों ने हमला किया था। एनएसजी के कमांडो की मदद से करीब 12 घंटे चले ऑपरेशन के बाद आतंकियों को मार गिराया गया था। हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की यासीन बट ने मदद की थी। यासीन के अलावा, मोहम्मद फारूख शेख ने भी इस आतंकी हमले में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई थी, जिसे गत वर्ष सऊदी अरब से लौटते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -