Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाMake in India की नई मिसाल: भारत में ही बनेंगी नौसेना की 6 पनडुब्बियाँ

Make in India की नई मिसाल: भारत में ही बनेंगी नौसेना की 6 पनडुब्बियाँ

रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने इस प्रोजेक्ट के लिए 31 जनवरी को मंजूरी दी थी। जिसके मद्देनजर अब भारतीय रणनीतिक भागीदारों के चयन के लिए सर्कुलर रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

भारतीय नौसेना ने मेक इन इंडिया के तहत करीब 45 हजार करोड़ की लागत से 6 पी-75(आई) पनडुब्बियों के निर्माण के लिए संभावित रणनीतिक भागीदारों (potential strategic partners) को छाँटने के लिए कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार (जून 20, 2019) को दी।

नौसेना के मुताबिक इस प्रोजेक्ट से देश में पनडुब्बियों के निर्माण की दिशा में स्वदेशी डिजाइन और निर्माण की क्षमता विकसित होगी और परियोजना के हिस्से के तौर पर पनडुब्बी का आधुनिक डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी देश को हासिल होगा।

नवभारत टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक रक्षा खरीद परिषद (Defence Acquisition Council) ने इस प्रोजेक्ट के लिए 31 जनवरी को मंजूरी दी थी। जिसके मद्देनजर अब भारतीय रणनीतिक भागीदारों के चयन के लिए सर्कुलर रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। नौसेना ने बताया है कि मूल उपकरण निर्माताओं के चयन के लिए 2 सप्ताह में सर्कुलर जारी किए जाएँगे।

बता दें रणनीतिक भागीदारों को मूल उपकरण निर्माताओं के साथ मिलकर देश में इन पनडुब्बियों के निर्माण हेतु संयंत्र लगाने को कहा गया है। बताया जा रहा है ऐसा करने के पीछे देश को पनडुब्बियों के डिजाइन एवं उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -