Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: अनंतनाग में आदिल मकबूल वानी के घर से मिले 24 किलोग्राम अवैध विस्फोटक,...

J&K: अनंतनाग में आदिल मकबूल वानी के घर से मिले 24 किलोग्राम अवैध विस्फोटक, 4 गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि शुरुआती जाँच के दौरान यह पता चला कि तीन अन्य व्यक्ति भी इसमें शामिल हैं। इसमें शामिल अन्य तीन आरोपितों की पहचान मोहम्मद शाहिद पद्दर, फैज़ान अहमद और अदनान अहमद के रूप में की गई है। सभी चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

जम्मू कश्मीर की अनंतनाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार (जून 3, 2020) को एक विश्वसनीय इनपुट के आधार पर अनंतनाग पुलिस ने नानिल निवासी आदिल मकबूल वानी के घर पर छापा मारा और 24 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की जिसे पॉलीथीन बैग में पैक करके नायलॉन बैग में छुपाया गया था।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जाँच के दौरान यह पता चला कि तीन अन्य व्यक्ति भी इसमें शामिल हैं। इसमें शामिल अन्य तीन आरोपितों की पहचान मोहम्मद शाहिद पद्दर, फैज़ान अहमद और अदनान अहमद के रूप में की गई है। सभी चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। जिसमें जैश ए मोहम्मद का आतंकवादी अब्दुल रहमान उर्फ फौजी भाई भी मारा गया था। ये पाकिस्तान के मुल्तान का रहने वाला था। उनके पास से भारी तादाद में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अब्दुल रहमान आईईडी बम बनाने में एक्सपर्ट था। आतंकी अब्दुल ने घाटी में कई आईईडी अटैक और कार में बम लगाने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। 

28 मई को पुलवामा में मिले कार बम को उसी ने तैयार किया था। अब्दुल रहमान अफगानिस्तान युद्ध में भी शामिल हो चुका था।उन्होंने बताया कि अब्दुल रहमान 2017 से कश्मीर में एक्टिव था। 2019 के एक एनकाउंटर से ये बच निकला था। रियाज नायकू के बाद ये बहुत बड़ी सफलता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -