Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: आतंकियों द्वारा सेना की गाड़ी पर IED से हमला: मुठभेड़ में 2 जवान...

J&K: आतंकियों द्वारा सेना की गाड़ी पर IED से हमला: मुठभेड़ में 2 जवान घायल, 1 वीरगति को प्राप्त

शोपियाँ की मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा एक आतंकी को मार गिराया जा चुका है, वहीं बांदोपोरा जिले के गुरेज़ सेक्टर में LoC के पास घुसपैठ कर रहे 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ जिले में लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबल और आतंकवादियों के बीच मुठभे़ड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवान वीरगति को प्राप्त हो चुका है, जबकि 2 के घायल होने की खबर आ रही है।

जानाकारी के मुताबिक सेना की 34RR, SOG और CRPF की संयुक्त टीम शोपियाँ के पंडुशन इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रही है। इसमें अभी तक 2-3 आतंकियों को घेरा जा चुका है।

इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के शोपियाँ में भी 55 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) की एक गाड़ी को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने की खबर है।

खबरों के मुताबिक आतंकियों ने सेना की एक गाड़ी पर एक शक्तिशाली आईईडी (IED) से हमला किया है। लेकिन राहत की बात ये है कि घटना में सुरक्षाबल का कोई जवान घायल या हताहत नहीं हुआ, हालाँकि इस हमले से गाड़ी को थोड़ी क्षति पहुँची है।

बता दें कि एक ओर जहाँ शोपियाँ की मुठभेड़ में गुरुवार को सुरक्षाबलों द्वारा एक आतंकी को मार गिराया जा चुका है, वहीं बांदोपोरा जिले के गुरेज़ सेक्टर में LoC के पास घुसपैठ कर रहे 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है।

इसके अलावा कुछ दिनों पहले सुरक्षाबल ने पुलवामा अटैक मे शामिल रहे जैश कमांडर फयास पंजू और उसके साथी शानू शौकत को एंकाउंटर के दौरान मार गिराया था। जिसके बाद सेना ने अपने ट्वीट से ‘लीडरलेस जैश’ का दावा करते हुए जानकारी साझा की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -