Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजैश का प्रवक्ता है पाकिस्तान, दो मिग गिराए तो सबूत दो: भारत

जैश का प्रवक्ता है पाकिस्तान, दो मिग गिराए तो सबूत दो: भारत

"भारत ने एफ-16 गिराने के सबूत दिए हैं तो वह क्यों नहीं दे रहा है? वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता की तरह काम कर रहा है। पाकिस्तान को आतंकवादियों पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।”

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान के झूठ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रवीश कुमार ने कहा कि अगर पाकिस्तान ‘नया पाकिस्तान’ होने का दावा करता है तो उसे आतंकी संगठनों के खिलाफ ‘नया एक्शन’ भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठ फैलाने का काम कर रहा है, जबकि उसे भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बात मानकर आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

रवीश कुमार ने कहा कि भारत के खिलाफ एफ-16 विमान का इस्तेमाल करके पाकिस्तान बेनकाब हो गया है, “पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के दूसरे विमान को मार गिराया है और उसके पास इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग है, तो उसने इसे अभी तक अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ साझा क्यों नहीं किया है? भारत ने एफ-16 गिराने के सबूत दिए हैं तो वह क्यों नहीं दे रहा है? वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता की तरह काम कर रहा है। पाकिस्तान को आतंकवादियों पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हमने अमेरिका से कहा है कि वह इस बात की जाँच करे कि एफ-16 का भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना बिक्री के नियमों और शर्तों के अनुसार है या नहीं। यदि पाकिस्तान दावा करता है कि वह नई सोच वाला नया पाकिस्तान है तो उसे आतंकी समूहों और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ नया ऐक्शन दिखाना चाहिए। यह खेदजनक है कि पाकिस्तान अभी भी जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा हमले के पीछे होने के दावे से इनकार कर रहा है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -