Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाज़िया उर रहमान समेत 4 संदिग्ध गिरफ्तार, ISIS और JuD से हो सकता है...

ज़िया उर रहमान समेत 4 संदिग्ध गिरफ्तार, ISIS और JuD से हो सकता है संबंध

इनमें से 2 संदिग्धों को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सीलदा रेलवे स्टेशन से देर रात गिरफ्तार किया, जहाँ पुलिस को एक फोन भी मिला। इस फोन में कई तरह की फोटो, वीडियो, जिहाद टेक्स्ट और जिहाद से संबंधित किताबें मिली।

पश्चिम बंगाल में आतंकवाद से संबंधित एक बड़ा मामला सामने आया है। खबर के अनुसार प्रदेश में कोलकाता पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 बांग्लादेशी और 1 भारतीय शामिल हैं। कोलकाता के STF ने दावा किया है कि इन चारों का संबंध इस्लामिक स्टेट (ISIS) और बांग्लादेश के जमात-उद-दावा से है।

इनमें से 2 संदिग्धों को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सीलदा रेलवे स्टेशन से देर रात गिरफ्तार किया, जहाँ पुलिस को एक फोन भी मिला। इस फोन में कई तरह की फोटो, वीडियो, जिहाद टेक्स्ट और जिहाद से संबंधित किताबें मिली। इन दोनों के नाम मोहम्मद ज़ियाउर रहमान उर्फ मोहसिन उर्फ जाहिर अब्बास और मोमुनर राशिद है। इनके 2 अन्य साथियों को हावड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, जिनमें मोहम्मद सहीन आलम उर्फ अलामिन अपने साथियों की तरह बांग्लादेश का ही है जबकि रोबिउल इस्लाम बंगाल के बीरभूम का रहने वाला है।

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के मुताबिक गिरफ्तार हुए तीनों बांग्लादेशी भारत में अपने संगठन के लिए धन जुटाने और बाकी लोगों को अपने संगठन में भर्ती करने के इरादे से आए थे और चौथा संदिग्ध इनकी इस काम में मदद कर रहा था। फिलहाल ये चारों पुलिस की हिरासत में हैं और कोलकाता पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -