Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकश्मीर पर हमारे स्टैंड में कोई बदलाव नहीं: UN ने फिर ठुकराई पाक की...

कश्मीर पर हमारे स्टैंड में कोई बदलाव नहीं: UN ने फिर ठुकराई पाक की मध्यस्थता की अपील

"मध्यस्थता पर हमारा स्टैंड पहले जैसा ही है, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। महासचिव ने दोनों देशों की सरकार से संपर्क किया है। जी-7 की बैठक में भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस पर चर्चा की और पाकिस्तान के विदेश मंत्री से इस पर बात हुई है।"

कश्मीर मुद्दे को वैश्विक पटल पर उठाकर लगातार अपनी फजीहत करवाने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र ने झटका दे दिया हैं। जिससे साफ़ हो गया है कि यूएन कश्मीर मामले पर मध्यस्ता को लेकर पाक की अपील नहीं स्वीकारेगा।

दरअसल, इस बार यूएन के महासचिव के प्रवक्ता ने अपनी ओर से जारी बयान में स्पष्ट रूप कहा है कि दोनों देशों को ये मुद्दा आपसी सहमति के साथ सुलझाना होगा। इस मुद्दे पर मध्यस्ता को लेकर उनके स्टैंड में कोई बदलाव नहीं होगा।

यूएन के सेक्रेटरी जनरल के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया, “मध्यस्थता पर हमारा स्टैंड पहले जैसा ही है, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। महासचिव ने दोनों देशों की सरकार से संपर्क किया है। जी-7 की बैठक में भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस पर चर्चा की और पाकिस्तान के विदेश मंत्री से इस पर बात हुई है।”

मीडिया खबरों की मानें तो यूएन ने बार-बार पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दे को उछालने पर कहा है कि दोनो देशों को शांतिपूर्ण तरीके से इस मामले का समाधान ढूँढना होगा। इसपर उनकी ओर से मध्यस्ता का अभी कोई विचार नहीं हैं।

हालाँकि, भारत शुरुआती समय से ही कश्मीर को द्विपक्षीय मुद्दा बताता आया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के आगे भी इस बात को विनम्रता से बता चुके हैं कि ये दो देशों का मामला है और वह इसमें किसी और देश को परेशान नहीं करना चाहते। लेकिन, 5 अगस्त के बाद से पाकिस्तान लगातार इस मामले में तीसरे पक्ष को दखल देने के लिए गुहार लगा रहा है और अलग-अलग मौक़ो पर सभी देशों से इसपर आवाज उठाने की माँग कर रहा हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -