Homeराजनीतिपश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली के बाद बीजेपी समर्थकों पर हमला

पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली के बाद बीजेपी समर्थकों पर हमला

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यहाँ रैली को संबोधित करते हुए जनता से पूछा कि बंगाल को क्या हुआ है? 'शोनार बांग्ला' कहाँ गया? सब बंगाल की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए ये चुनाव बंगाल को 'शोनार बांग्ला' बनाने के लिए हैं।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर में अमित शाह की रैली के पास कुछ गुंडों ने पास में खड़ी गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी समर्थकों पर भी हमला किया गया।

मामले पर बीजेपी के राहुल सिन्हा ने कहा, “टीएमसी हमारी ताकत से डरती है इसलिए उन्होंने हिंसा की है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस के सामने सब कुछ हुआ, हमलावरों ने महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ा।” उन्होंने हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया है।

‘बीजेपी के कर्यकर्ताओं पर हमला पड़ेगा महँगा’

रैली में हमले की वारदात पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “हम ममता जी को चेतावनी देना चाहते हैं कि इस प्रकार से बीजेपी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। ये ममता जी को बहुत मँहगा पड़ेगा।” बता दें कि, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यहाँ रैली को संबोधित करते हुए जनता से पूछा कि बंगाल को क्या हुआ है? ‘शोनार बांग्ला’ कहाँ गया? सब बंगाल की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए ये चुनाव बंगाल को ‘शोनार बांग्ला’ बनाने के लिए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -