Homeसोशल ट्रेंड'बेहूदा साइंस मंत्री, इसीलिए तुम्हारे नाम के आगे Ch लगा है': पाकिस्तानी नेता को...

‘बेहूदा साइंस मंत्री, इसीलिए तुम्हारे नाम के आगे Ch लगा है’: पाकिस्तानी नेता को अदनान सामी ने पियानो की तरह बजाया, हो गई ‘गजब बेइज्जती’

फवाद ने 'X' पर लिखा, "अदनान सामी का क्या होगा?" इस पर अदनान ने फवाद पर तंज कसते हुए जवाब दिया, "इस अनपढ़ को कौन समझाए?"

जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इस कड़ी में सबसे बड़ा फैसला भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को वापस भेजने पर लिया गया है। हर तरह के वीजा लिए हुए पाकिस्तानियों को अधिकतम 1 मई, 2025 तक अपने वतन लौट का आदेश दिया गया है। इस बीच पाकिस्तान में इमरान सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने लोकप्रिय गायक अदनान सामी की वापसी पर तंज कसा है। इसके बाद सामी ने हुसैन को जमकर लताड़ लगाई।

वतन वापसी के आदेश से कई पाकिस्तानी नागरिक मीडिया के सामने भी अपना खीझ उतार रहे हैं। कुछ इलाज के लिए यहाँ आने का दावा कर रहे हैं तो किसी का मायका या ससुराल भारत में है। कुछ पाकिस्तानी अन्य कारणों से भी भारत में रह रहे हैं। वहीं, पहलगाम हमले के बाद भारतीयों ने पाकिस्तानी अभिनेताओं की फिल्मों का बॉयकॉट करने की भी बात कही है।

भारत सरकार ने पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करते हुए उन्हें वापस लौट जाने का आदेश दिया है, जिसपर चुटकी लेते हुए फवाद ने ‘X’ पर लिखा, “अदनान सामी का क्या होगा?” इस पर अदनान ने फवाद पर तंज कसते हुए जवाब दिया, “इस अनपढ़ को कौन समझाए?” हालाँकि, फवाद हुसैन ने अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए फिर कुछ लिखा लेकिन इस बार भी ‘भारतीय’ अदनान सामी के आगे टिक नहीं पाए।

अदनान के ट्वीट के जवाब में फवाद उनकी बॉडी शेमिंग पर उतर आए। फवाद ने लिखा, “हमारे अपने लाहौरी अदनान ऐसे लग रहे हैं जैसे गुब्बारे से हवा निकाल दी गई हो। आप जल्दी ठीक हो जाइए।”

इसके जवाब में अदनान ने फवाद को ठीक-ठाक ज्ञान का पाठ पढ़ा दिया। फवाद को जवाब देते हुए अदनान ने लिखा, “तुम्हें तो इतना भी नहीं पता मूर्ख इंसान, मेरी जड़ें पेशावर से हैं, लाहौर से नहीं। ये सोचकर कि तुम सच में सूचना मंत्रालय के मंत्री थे और जानकारी तुम्हारे पास किसी भी बात की नहीं, मेरी सच में हवा निकल गई। तुम तो गुब्बारे जैसे फूले हुए हो न? और तुम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मंत्री थे- क्या बेहूदगी है, साइंस के मंत्री। अब मुझे पता चला कि तुम्हारे नाम के आगे CH क्यों लिखा है और इसका असल अर्थ क्या है।”

अदनान सामी ने 2016 में भारतीय नागरिकता ले ली है। उनका परिवार मुंबई में रहता है। हालाँकि, कई लोग इस बात से खबर या बेखबर उनका मजाक बनाने से बाज नहीं आते। अदनान सामी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -