Homeसोशल ट्रेंडमुँह में बाँध रहे थे रस्सी, गाय को काटने की थी पूरी तैयारी, अचानक...

मुँह में बाँध रहे थे रस्सी, गाय को काटने की थी पूरी तैयारी, अचानक कुछ हुआ ऐसा कि कसाई की जान पर बन आई: देखिए Video

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग गाय का मुँह में बाँधने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग पहले पैर बाँधने को भी कह रहे है। वीडियो में आसपास अन्य पशु भी नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान में बकरीद पर एक गाय की कुर्बानी देने की तैयारी हो रही थी। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि कसाई की जान पर ही बन आई। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कराची के गुलिस्‍तान-ए-जौहर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में गाय कसाई को काफी दूर तक घसीटते हुए ले जाती दिखाई दे रही है और उसे बचाने के लिए कुछ लोग पीछे-पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये घटना तब हुई जब बकरीद पर गाय की कुर्बानी देने की तैयारी हो रही थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग गाय का मुँह में बाँधने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग पहले पैर बाँधने को भी कह रहे है। वीडियो में आसपास अन्य पशु भी नजर आ रहे हैं। मुँह में रस्सी बाँधने वक्त गाय संघर्ष करने लगती है। अचानक गाय एक जोर का झटका देते हुए भागने लगी। इस दौरान रस्सी में कसाई भी फँस गया और गाय के साथ ही काफी दूर तक घिसटता रहा।

ये सब देख वहाँ मौजूद कुछ और लोग भी उसे बचाने के लिए शोर मचाते हुए गाय के पीछ भागे। थोड़ी दूर जाकर गाय की रस्सी में फँसा शख्स बाहर निकल पाया और उसे बचाने आए लोगों ने गाय को नियंत्रित किया। बाद के एक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि गाय रोड पर आ गई है और कसाई को एक जगह पर बहुत सारे लोग घेरे हुए हैं। कसाई बुरी तरह जख्मी है। लोग मदद के लिए शोर मचा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -