Homeसोशल ट्रेंडहाउ इज द ट्रोलिंग लेवल! जब मिसाइल पर रवीना टंडन लिखकर IAF ने दिया...

हाउ इज द ट्रोलिंग लेवल! जब मिसाइल पर रवीना टंडन लिखकर IAF ने दिया था नवाज शरीफ को ‘मुहब्बत’ का पैगाम

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पसंदीदा एक्ट्रेस रवीना टंडन हुआ करती थीं और इसी आधार पर भारतीय वायुसेना ने तंज कसते हुए मिसाइल पर लिखा था- "फ्रॉम रवीना टंडन टू नवाज शरीफ।"

कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगाँठ पर एक बार फिर वह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है जिसमें भारतीय वायुसेना ने नवाज शरीफ के लिए मिसाइल पर रवीना टंडन का नाम लिख दिया था। कथिततौर पर रवीना टंडन, नवाज शरीफ की पसंदीदा एक्ट्रेस थीं। ऐसे में भारतीय वायुसेना के जवानों ने तंज कसने के लिए मिसाइल पर रवीना का नाम लिख दिया था।

आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर कई यूजर्स इसे दोबारा शेयर कर रहे हैं। वहीं रवीना ने खुद भी कुछ तस्वीरों को शेयर करके बताया है कि वह 1999 में आज के दिन वहीं थीं। उन्होंने अपने मैसेज के साथ भारतीय वायुसेना के मिग-27 की एक तस्वीर और अपने साक्षात्कार का एक अंश भी साझा किया जहाँ उन्होंने भारतीय वायु सेना के इस कदम के बारे में बताया था।

स्क्रॉल को साल 2017 में दिए एक साक्षात्कार में एक्ट्रेस ने इस संबंध में बताया था। उन्होंने कहा था, “मुझे टकराव या हिंसा पसंद नहीं है। मुझे इस तस्वीर के बारे में पता है और किस कारण ऐसा हुआ उसके बारे में भी। लेकिन मैं भी युद्ध के दौरान सैनिकों से मिलने गई थी और सन्न रह गई थी। मैं किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए उनसे मिलने नहीं गई थी। जो कुछ हो रहा था उससे मैं सच में प्रभावित थी।”

उन्होंने कहा था, “मेरे पिता एक बहुत बड़े देशभक्त थे। जब वे सिंध से भागे तो मेरी माँ के परिवार को विभाजन का सामना करना पड़ा। मैं बलिदान, वीरता और साहस की कहानियों के साथ बड़ी हुई हूँ। चूँकि मुझे अपने लोगों से इतना प्यार और स्नेह मिला है, इसलिए यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं भी कुछ लौटाऊँ।”

जागरण की एक रिपोर्ट बताती है कि जब भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध अपने चरम पर था और भारत जीत की ओर आगे बढ़ रहा था। उसी दौरान एक भारतीय सैनिक शहीद हुआ और जब बाकी सैनिक उसके शव को वापस लाने के लिए गए, तो पाकिस्तानी फौजियों ने यह कहकर उन्हें ताना मारा, ‘अपने मरे हुए आदमी को ले लो और हमें माधुरी और रवीना दे दो।’ कहा जाता है कि इसी ताने के जवाब में भारतीय सैनिकों ने उन्हें यह संदेश दिया था।

नेटीजन्स को याद आया IAF का ट्रोलिंग लेवल

कई नेटीजन्स आज उसी तस्वीर को शेयर कर रहे हैं और 1999 में IAF की इस हरकत को अलग लेवल की ट्रोलिंग कह रहे हैं।

एक यूजर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कारगिल वार के दौरान पाकिस्तानियों द्वारा उड़ाए गए मजाक को याद दिलाता है। वह कहता है, “कारगिल वार के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को माँगा। वह कहते थे- ‘हम कश्मीर छोड़ देंगे तुम हमको रवीना और माधुरी दे दो।’ इसके बाद भारतीय वायुसेना ने ये जवाब दिया था।”

बता दें कि 26 जुलाई 1999 ही वह दिन था, जब भारत का ‘ऑपरेशन विजय’ सफल हुआ और भारत तीन महीने की लंबी लड़ाई के बाद विजयी हुआ था। उबड़-खाबड़ इलाकों और खतरनाक ऊँचाइयों पर हुए इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल में कब्जे वाली चोटियों से खदेड़ डाला था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -