Homeसोशल ट्रेंडNCP नेता नवाब मलिक को चढ़ा शेरो-शायरी का खुमार, ट्विटर पर हुए ट्रोल

NCP नेता नवाब मलिक को चढ़ा शेरो-शायरी का खुमार, ट्विटर पर हुए ट्रोल

नवाब मलिक ने आशिकाना शायरी में न केवल ट्विटर पर शेयर की, बल्कि शिवसेना सांसद और सामना के कार्यकारी सम्पादक राउत को टैग भी कर दिया। इसके बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई। किसी ने मीम में भावनाएँ व्यक्त की तो किसी ने उम्र की याद दिला दी।

5वीं बार के विधानसभा सदस्य और एनसीपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष नवाब मलिक को महा विकास अघाड़ी के
अपने साथी संजय राउत की तरह ट्विटर पर शेरो-शायरी करने का कीड़ा काट लिया है। उन्होंने न केवल बेहद आशिकाना शायरी आज (मंगलवार, 10 दिसंबर, 2019 को) ट्विटर पर शेयर की, बल्कि शिवसेना सांसद और सामना के कार्यकारी सम्पादक राउत को टैग भी कर दिया।

बस, फिर क्या था? ट्विटर पर उनकी आज शाम जमकर ट्रोलिंग हुई। एक व्यक्ति ने शब्दों की बजाय मीम में भावनाएँ व्यक्त करते हुए पोस्ट किया:

कुछ लोगों को उनका यह ‘टैलेंट’ इतना बुरा लगा कि:

सीवोटर के प्रबंध निदेशक और मुख्य सम्पादक यशवंत देशमुख भी उनकी भावनाओं पर “मैं वारी जावां” हुए बिना नहीं रह पाए।

और भी काफी लोगों को यह ‘हाले-दिल’ छू गया।

लेकिन कुछ निष्ठुर ट्विटर यूज़र भी थे, जिन्होंने नवाब मलिक की उम्र का तकाज़ा याद दिलाना शुरू कर दिया। साथ ही बहते पानी में हाथ धोते हुए राउत पर भी भड़ास निकाल ली।

एक शायरी के ‘हाथोंहाथ’ लिए जाने भर से नवाब मलिक का मन भी नहीं भरा। थोड़ी देर बाद उन्होंने फिर लिखा:

शायरी से श्राप तक: क्लर्क से संपादक और नेता बने संजय राउत ने जब फैलाया था रायता, आज खुद फैल गए!

संजय राउत ने जब बना दिया ‘धोबी का कुत्ता’, तब उद्धव का इशारा- BJP से गठजोड़ की उम्मीद

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -