Homeसोशल ट्रेंडपोप ने बिकनी मॉडल की तस्वीर को किया लाइक, मॉडल ने कहा - 'कम...

पोप ने बिकनी मॉडल की तस्वीर को किया लाइक, मॉडल ने कहा – ‘कम से कम अब स्वर्ग तो जरूर जाऊँगी’

एक यूजर ने पोप पर कटाक्ष करते हुए उन्हें हस्तमैथुन की याद दिलाई। यह टिप्पणी पोप फ्रांसिस द्वारा की गई एक घोषणा के संदर्भ में थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हस्तमैथुन अब पाप नहीं है। इतना ही नहीं, उसने...

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस ने एक बिकनी मॉडल की तस्वीर को लाइक कर दिया। बिकनी मॉडल नतालिया गैरीबोट्टो की सेक्सी तस्वीर को लाइक करने के कारण पोप चर्चा में बने हुए हैं। लाइक करने की यह घटना पोप फ्रांसिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से हुई है।

बारस्टूल स्पोर्ट्स नाम के सोशल मीडिया यूजर ने पोप फ्रांसिस की इस ऑनलाइन हरकत को न सिर्फ पकड़ा बल्कि अपनी स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी शेयर की। स्क्रीन रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि पोप फ्रांसिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल “फ्रांसिस्कस (Franciscus)” ने बिकनी मॉडल नतालिया गैरीबोट्टो की सेक्सी तस्वीर को लाइक किया है।

जिस तस्वीर को पोप फ्रांसिस ने लाइक किया है, उसमें नतालिया एक सेक्सी ड्रेस पहने हुई हैं। इस ड्रेस में वो किसी कैथोलिक स्कूल की लड़की दिख रही हैं।

जब नतालिया से पोप फ्रांसिस द्वारा उनकी तस्वीर को लाइक किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुश होते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं अब कम से कम स्वर्ग तो जा ही रही हूँ।”

इस पूरी घटना में हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि रोम के बिशप के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह ‘लाइक’ आकस्मिक हुआ या जानबूझकर कर। लेकिन पोप फ्रांसिस द्वारा लाइक किए गए इस फोटो के कुछ ही समय बाद, कैथोलिक चर्च के प्रमुख द्वारा इसे अन-लाइक कर दिया गया।

पोप द्वारा किसी सेक्सी फोटो को लायक किए जाने की घटना के बाद हर तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर ने पोप के खिलाफ स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर करने वाले बारस्टूल स्पोर्ट्स की ही आलोचना कर दी। तो किसी ने पोप को अपने जैसा कहा।

एक यूजर ने पोप पर कटाक्ष करते हुए उन्हें हस्तमैथुन की याद दिलाई। यह टिप्पणी पोप फ्रांसिस द्वारा की गई एक घोषणा के संदर्भ में थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हस्तमैथुन अब पाप नहीं है। इतना ही नहीं, उसने स्क्रीनशॉट ट्वीट में साझा भी किया।

कुछ ट्विटर यूजर ने पादरियों के द्वारा बच्चों के यौन शोषण को ध्यान में रख कर पोप फ्रांसिस पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। इसी संदर्भ में एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “कम से कम यह बच्चा नहीं है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -