Homeसोशल ट्रेंडबिकिनी में सारा अली खान, स्पॉट गर्ल को स्विमिंग पूल में धक्का देकर गिराया:...

बिकिनी में सारा अली खान, स्पॉट गर्ल को स्विमिंग पूल में धक्का देकर गिराया: लोगों ने कहा- ‘प्रैंक नहीं, बदतमीजी’

“ये प्रैंक था? ये प्रैंक नहीं है ये बदतमीजी है।” इसी के साथ एक यूजर ने लिखा है, “माफ करिएगा सारा लेकिन ये आपने बहुत गलत किया है। क्या आपके साथ ऐसा होता तो आप बर्दाश्त कर पाती?”

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने गुरुवार (3 फरवरी 2022) को फैंस के लिए आस्क में सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस को खुद से सवाल करने की आजादी दी थी। इसी दौरान सारा के एक फैन ने उनसे उनके सबसे बुरे प्रैंक के बारे में पूछा।

यूजर ने सारा अली खान से सवाल किया- ‘सेट पर किए अपने सबसे बुरे प्रैंक के बारे में बताइए।’ इस पर सारा ने एक वीडियो शेयर किया, जो अब वायरल हो गया है। वीडियो में सारा व्हाइट बिकिनी में स्पॉट गर्ल के साथ पूल के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। कैमरे के लिए पोज देते हुए सारा स्पॉट गर्ल झारू के कंधे पर हाथ रखती हैं और फिर उन्हें पूल में धक्का दे देती हैं।

हालाँकि, इसके बाद सारा खुद भी पूल में कूद जाती हैं। स्पॉट गर्ल अचानक हुई इस घटना से हैरान रह जाती हैं, वहीं सारा उनसे सॉरी कहते नजर आती हैं। लेकिन, सारा का यह मजाक कुछ लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया। कई वीडियो पर कमेंट करते हुए सारा के इस मजाक को बचकाना और गलत बता रहे हैं।

वहीं एक यूजर ने लिखा, “ये प्रैंक था? ये प्रैंक नहीं है ये बदतमीजी है।” इसी के साथ एक यूजर ने लिखा है, “माफ करिएगा सारा लेकिन ये आपने बहुत गलत किया है। क्या आपके साथ ऐसा होता तो आप बर्दाश्त कर पाती?” सारा अली खान का ये वीडियो सामने आने के बाद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ फिल्म ‘लुका छुपी 2’ में दिखाई देंगी। हाल ही में उनकी फिल्म ‘अतंरगी रे’ रिलीज हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -