विषय

उत्तर प्रदेश

UP में RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हथियार मौके पर ही छोड़कर बदमाश फरार

पुलिस जहाँ इस हत्या को आपसी रंजिश के तौर पर देख रही है, वहीं संघ से संबंध के चलते इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।

किन्नर अखाड़े की भवानी माँ को AAP ने बनाया प्रत्याशी, प्रयागराज से लड़ेंगी चुनाव

भवानी माँ को लेकर खबरें हैं कि वह बीजेपी और अन्य दलों के नेताओं से भी टिकट की माँग कर रही थी। लेकिन उन्हें कहीं से भी मौक़ा नहीं मिला। जिसके बाद वह आप पार्टी से जुड़ीं और उन्हें लोकसभा का टिकट मिला।

योगी सरकार ने 7 शिक्षकों को किया निलंबित, पुलवामा पर की थी अभद्र टिप्पणी

इनमें से किसी ने पुलवामा हमले को जायज ठहराया था, किसी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की निंदा की थी तो किसी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की प्रशंसा की थी। कुछ ने तो पुलवामा को आतंरिक साज़िश तक बता दिया। एक ने इमरान ख़ान को शांति का मसीहा बताया।

होली खेल रहे BJP विधायक को दिन-दहाड़े गोली मारकर हमलावर हुए फरार

जिलाधिकरी एस सिंह ने बताया कि योगेश वर्मा लोगों से मिल रहे थे, उसी दौरान उनकी बहसबाजी शुरू हो गई और उन्हें गोली मार दी गई।

होली का उपहार: UP के 18 लाख कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, होगा नकद भुगतान

जनवरी और फरवरी का बढ़ा हुआ भत्ता 31 मार्च से पहले नकद देना है। जबकि मार्च का भत्ता अप्रैल में (मार्च के वेतन के साथ) दिया जाएगा।

प्रियंका चली राहुल की ‘चाल’: प्रयाग से काशी तक बोट यात्रा, हनुमान मंदिर में पूजा

कॉन्ग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व: प्रियंका गाँधी ने कई मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ गंगा-आरती में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनकी बोट यात्रा समाप्त होगी। प्रयागराज में उन्होंने मोतीलाल नेहरू के बनाए स्वराज भवन में रात गुजारी।

यूपी में कॉन्ग्रेस का ‘त्याग’, सपा-बसपा-रालोद के बड़े नेताओं के लिए छोड़ी 7 सीटें

मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ने वाले हैं। कन्नौज से डिंपल यादव सपा से ताल ठोकेंगी। वहीं फ़िरोज़ाबाद से वरिष्ठ सपा नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को टिकट दिया गया है। अजित सिंह और जयंत सिंह के ख़िलाफ़ भी कॉन्ग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

लोकसभा चुनाव 2019: कॉन्ग्रेस के ये 21 उम्मीदवार सांसद बनने की परीक्षा में पास करेंगे जनता का टेस्ट?

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को कानपुर से टिकट दिया गया है। सुशील कुमार शिंदे को महाराष्ट्र की सोलापुर से टिकट दिया गया है, वहीं प्रिया दत्त मुंबई-नॉर्थ सेंट्रल से चुनावी मैदान में उतरेंगी।

एक और ‘रावण’ ने भंग की मर्यादा, ‘ब्राह्मणवादी’ पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवबंद पुलिस द्वारा आचार संहिता और 144 के उल्लंघन में गिरफ्तार करते ही इस वज्रकाय योद्धा को अचानक तबियत ख़राब हो जाने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा।

‘भाजपा को हराने के लिए SP-BSP गठबंधन परफेक्ट’, हाथी ने दिखाया हाथ को ठेंगा

कॉन्ग्रेस और BSP के बीच राजनीतिक दूरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों के दौरान भी देखने को मिली थी। मध्य प्रदेश में गठबंधन न होने के लिए मायावती ने कॉन्ग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें