Homeदेश-समाजउन्नाव रेप पीड़िता के चाचा के ड्राइवर पर हमला, कोर्ट से लौट रहा था...

उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा के ड्राइवर पर हमला, कोर्ट से लौट रहा था घर

ड्राइवर पीड़िता के चाचा के वकील से मिलकर उन्नाव कोर्ट से वापस लौट रहा था। वापसी के दौरान अचानक 5 हमलावरों ने उसकी गाड़ी रोकी और उसे डराया-धमकाया।

उन्नाव रेप मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के अनुसार, उन्नाव पीड़िता के चाचा के ड्राइवर पर गुरुवार (29 अगस्त) की रात को जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है। 

ख़बर के अनुसार, ड्राइवर पीड़िता के चाचा के वकील से मिलकर उन्नाव कोर्ट से वापस लौट रहा था। वापसी के दौरान अचानक 5 हमलावरों ने उसकी गाड़ी रोकी और उसे डराया-धमकाया। जैसे ही वो घर पहुँचा, उसके थोड़ी ही देर बाद उस पर अचानक जानलेवा हमला किया गया।

पीड़ित ड्राइवर ने इस संदर्भ में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की माँग की है। एसपी के निर्देश पर 3 नामज़द और 2 अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल, पुलिस इस हमले की गहनता से जाँच कर रही है।

ग़ौरतलब है कि उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा पर अलग-अलग कोर्ट में 6 केस चल रहे हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार (30 अगस्त) को अलग-अलग न्यायालयों में पाँच मामलो की सुनवाई हुई थी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस की गाड़ी में पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल से उन्नाव लाया गया था। साथ ही ख़ुफ़िया पुलिस को भी लगाया गया था। बता दें कि पीड़िता के चाचा दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -