उदयपुर का मलादास स्ट्रीट भीड़भाड़ वाला बाजार है। लेकिन आजकल इस बाजार की एक गली में सन्नाटा पसरा है। इसी गली में कन्हैया लाल की वह टेलर शॉप थी, जिसमें घुसकर उनका गला काट डाला गया था।
कन्हैया लाल की निर्मम हत्या करने वालों से पूछताछ में सामने आया है कि हत्यारों ने जो खंजर इस्तेमाल किया उसे बकरीद पर जानवरों को काटने के लिए बनाया गया था।