लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती नतीजे में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार नजर आ रहा है। आँध्र प्रदेश में वो अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विपक्ष का क्लीनस्वीप कर रही है।
कम से कम तीन एग्जिट पोल्स में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे गए 400 सीटों के लक्ष्य के आसपास पहुँचते दिखाया जा रहा है।
सबसे बड़ा उलटफेर बंगाल में हुआ है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को 26-31 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछली बार भाजपा यहाँ 18 सीट जीती थी। तृणमूल 11-14 पर सिमटती दिखाई दे रही है।
पश्चिम बंगाल के जयनगर लोकसभा सीट पर वोटिंग के दौरान टीएमसी के गुंडों की पत्थरबाजी के चपेट में आने से एएनआई के पत्रकार बंटी मुखर्जी को गंभीर चोटें आई हैं