बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन का कहना है कि शरणार्थियों को आने देने पर संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार समूहों के कहने के बावजूद बांग्लादेश अपने दक्षिण-पूर्वी तट पर समुद्र में फँसे सैकड़ों रोहिंग्याओं को आने-जाने की अनुमति नहीं देगा।
सीएम योगी ने टीम-11 के साथ मीटिंग में 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर चुके दूसरे राज्यों में फँसे मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
पटना में सोमवार को लॉकडाउन विवाद में सन्नी गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके परिजनों के मुताबिक गोली मारने वाला चॉंद मोहम्मद हथियारों का तस्कर है।