उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 48 ट्रकों से भरे राहत सामान को हरी झंडी दिखाई। ट्रक में बाढ़ पीड़ितों के लिए 19 हजार किट भरकर भेजे गए।
उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और वित्त पोषित विद्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को दी उपलब्ध होगी।
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को 40 साल लंबे इंतजार के बाद राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलेगा। मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के साथ-साथ प्रमोशन और छुट्टी भी मिलेंगी।
संभल हिंसा की जाँच के लिए बनाई गई न्यायिक समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में संभल के हिंदू परिवारों का बड़े स्तर पर पलायन का जिक्र है।
मुस्लिम पक्ष मकबरे को नवाब अब्दुल समद और उनके बेटे अबू बकर की कब्र बताता है जबकि हिंदू पक्ष इस जगह पर भगवान शिव और भगवान कृष्ण का प्राचीन मंदिर होने का दावा करता है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल को इसलिए पार्टी से निकाल दिया क्योंकि उन्होंने सीएम योगी की तारीफ की। पति के हत्यारों अतीक अहमद और अशरफ को मारने के लिए धन्यवाद कहा था।
पूजा बोलीं, "मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियाँ लागू करके मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए।"