कभी जिस IDBI को भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने डूबो दिया उस बैंक ने इस तिमाही में भारी मुनाफा कमाया है। वजह किंगफिशर एयरलाइंस से सारी वसूली बैंक ने कर ली है।
विजय माल्या ने ट्वीट में आरोप लगाया है कि सरकारी बैंको को ईडी को बहुत पैसे लौटाने पड़ेंगे, इसलिए बैंकों ने कोर्ट से कहकर उन्हें दिवालिया घोषित करवाया है।
ED ने शुक्रवार को गुजरात स्थित दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेता डिनो मोरिया और संजय खान, डीजे अकील और दिवंगत कॉन्ग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद की संपत्ति कुर्क की।
ईडी ने बसपा के पूर्व एमएलसी और सहारनपुर के खनन माफिया मोहम्मद इकबाल की 1097 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अटैच किया। ईडी ने मोहम्मद इकबाल की की कुल सात संपत्तियों को अटैच किया है।
ED ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और पंजाब के मौजूदा विधायक सुखपाल सिंह खैरा के चंडीगढ़ स्थित घर समेत कई ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत छापेमारी की है।