कोरोना वायरस की तीसरी लहर के अलावा वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट्स पर चर्चा करते हुए कहा कि नए वैरिएंट्स का मुख्य वायरस के समान ही ट्रांसमिशन होता है।
तेजस्वी सूर्या ने खुलासा किया कि इस बेड घोटाला में BBMP के अधिकारी, आरोग्य मित्र, अस्पताल और निजी एजेंट शामिल थे जिनके द्वारा 20,000 से 40,000 रुपए और कभी-कभी 50,000 रुपए से अधिक लेकर Covid-19 मरीजों को अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया जाता था।
रोजाना 600-1000 टीके लगाने वाले महाराष्ट्र के जालना जिले में 15-18 दिनों के लिए वैक्सीन की खुराक उपलब्ध थी फिर भी राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. डीएन पाटिल के आदेश पर औरंगाबाद से 60,000 टीके की खुराक जालना भेज दी गई।
पंजाब में बैसाखी के अगले कुछ दिनों में जब कथित तौर पर किसान प्रदर्शन से अपने गाँव लौटे और फसल की कटाई के बाद पुनः आंदोलन में शामिल हुए तब कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।