विषय

जम्मू कश्मीर

Article 370: अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान हाथ से निकलने का सता रहा डर

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विपक्षी दलों से कश्मीर पर एकसाथ होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर देश का एकजुट रुख होना चाहिए। क्योंकि अगर इस मुद्दे पर राजनीति की गई तो उससे सिर्फ़ नुकसान होगा।

J&K पर अफवाह फैलाने वाले हैंडल्स को सस्पेंड करो: केंद्र की Twitter को दो टूक

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि फेक न्यूज़ फैला रहे ट्विटर हैंडल्स को पाकिस्तानी एजेंसी ISI और पाक फ़ौज ऑपरेट कर रही है। कश्मीर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल स्वयं प्रकाश ने बताया कि ये ट्विटर हैंडल्स जम्मू-कश्मीर से ऑपरेट नहीं किए जा रहे हैं।

Article 370: राहुल गाँधी ने कहा- कश्मीर के हालात खराब, राज्यपाल बोले- विमान भेजूँगा, खुद आकर देख लें

राज्यपाल मलिक ने कहा कि मुठ्ठी भर लोग माहौल ख़राब करने में लगे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने राहुल गाँधी को यहाँ आने का न्योता दिया है। मैंने उनसे कहा है कि मैं आपके लिए विमान भेजूँगा ताकि आप स्थिति का जायजा लीजिए और तब बोलिए। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और आपको ऐसे बात नहीं करनी चाहिए।

ईद की नमाज के दौरान J&K पर प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानियों पर कार्रवाई करेगा बहरीन

इमरान ख़ान ने बहरीन के राजा से फोन पर बात भी की थी। हालाँकि, बहरीन से उन्हें बस इतना जवाब मिला कि जम्मू कश्मीर के ताज़ा घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

पाक राजनयिक अब्दुल बासित ने दी धमकी, कहा- अगर भारत अपनी हदें पार करे तो युद्ध के लिए आगे बढ़ा जाए

अब्दुल बासित ने ट्वीट किया, “कश्मीर में संघर्ष के चार मोर्चे हैं। पहला, नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई। दूसरा, पाकिस्तान को आत्मनिर्णय के साथ कूटनीतिक प्रयास जारी रखने चाहिए। तीसरा, पाकिस्तानी और कश्मीरी प्रवासी इस संबंध में काम करते रहें। चौथा, सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कश्मीर में राजनीतिक लड़ाई को पाकिस्तान कमजोर न होने दे। यदि भारत अपनी हदें पार करे तो युद्ध के लिए आगे बढ़ा जाए।"

क्या बदल गया है ‘हज़ार जख्म दे कर मारेंगे’ से कराची वालों के ‘अल्ला खैर करे’ तक? (भाग-2)

पाकिस्तान की समस्या यह है कि उसका दम्भ भी भीख पर टिका हुआ है और अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों ने उसके कटोरे में सिक्के डालने से मना कर दिया है। अब पाकिस्तान उस कटोरे को बेच कर नान और टिमाटर का जुगाड़ कर सकता है, लेकिन भारत से युद्ध की सोचने पर भी, उसकी हालत यह होगी कि वहाँ की जनता भारत के बमों से नहीं, भूख से मर जाएगी।

जिसका भाग्य गधे के लिंग से लिखा गया हो… उसे कोई चीन या विदेशी मुस्लिम काम नहीं आता (भाग-1)

इनकी मूर्खता आप देखिए कि खुद खाने के लाले पड़े हैं और चाहते हैं कि कश्मीर ले कर उन्हें भी अपने जैसा बना देंगे। यही तो खिलाफत है कि खलीफा के शासन में सारे लोग सिर्फ इसलिए खुश रहें कि अब तो हम इस्लामी खिलाफत में हैं और शरिया कानून है यहाँ। वो रुक कर ये तक नहीं सोचते कि ऐसे शासन में उनका जीवन स्तर क्या होगा?

जम्मू-कश्मीर में मनाई जा रही है शांतिपूर्ण तरीके से ईद

जम्मू और कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मीडिया को बताया कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर घाटी के सभी क्षेत्रों में, लोग अपनी स्थानीय मस्जिदों में आते-जाते रहें, इसके लिए सुरक्षा मानदंडों में ढील दी गई है।

पुलवामा बलिदानियों के परिवार की ज़िम्मेदारी संभालेगा रिलायंस, लद्दाख में करेंगे बड़ा निवेश: अम्बानी

राष्ट्र के नाम सम्बोधन में पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए कंपनियों से आगे आने की अपील की थी। अम्बानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में उद्योग स्थापित करने और रोजगार को बढ़ावा देने का जो स्वप्न देखा है, रिलायंस परिवार उसे पूरा करने को प्रतिबद्ध है।

PAK के इशारे पर कश्मीर को लेकर प्रोपगेंडा रचती हैं शोभा डे: अब्दुल बासित का कबूलनामा

शोभा डे ने अपने लेख में कहा था कि बुरहान वानी को भले ही 'अल्ट्रा-पेट्रियट' आतंकी कहें या गद्दार, कश्मीर के लोगों का वो हीरो था, उसमें 'करिज़्मा' था। हिंदुस्तान के नेताओं को घेरते हुए उन्होंने लिखा था कि वे अपने घरों में आराम से बैठकर 'शांतिप्रिय' कश्मीरियों के बारे में खोखले भाषण देते हैं।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें