पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कुलगाम में कहा कि तालिबान हकीकत बन कर सामने आ रहा है। ऐसे में अगर वो अपनी छवि को बदलेगा तो दुनिया के लिए मिसाल बन सकता है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज जारी अपने बयान में उन सभी रिपोर्टों का खंडन किया जिसमें दावा किया गया था कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद कश्मीर से 60 युवा लापता हो गए हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक 25 से 30 आतंकी ऐसे हैं, जिनकी पड़ताल खुफिया एजेंसियाँ कर रही हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर घाटी से 60 लड़कों के गायब होने से भी सुरक्षा एजेंसियाँ चौकन्ना हैं।