शाहजहाँ शेख के ठिकानों पर ED की यह छापेमारी उसके खिलाफ दर्ज किए गए जमीन कब्जे के मामले में की जा रही है। गौरतलब है कि शाहजहाँ के खिलाफ संदेशखाली की महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने के आरोप लगाए हैं।
पश्चिम बंगाल की हुगली लोकसभा सीट से टीएमसी की उम्मीदवार बनाई गई रचना बनर्जी ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें कैसे पता चलेगा कि जो महिलाएँ खुद को पीड़ित बता रही हैं, वो वास्तव में पीड़ित ही हैं।