Homeराजनीति'BJP बंगाल में बनेगी अकेली सबसे बड़ी पार्टी, TMC के लिए आ रहा मुश्किल...

‘BJP बंगाल में बनेगी अकेली सबसे बड़ी पार्टी, TMC के लिए आ रहा मुश्किल समय’: ममता बनर्जी के ‘रणनीतिकार’ ने ही कर दी भविष्यवाणी

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम हैदराबाद डॉयलॉग्स में बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं अनुमान लगा रहा हूँ कि भाजपा हर मायने में बंगाल में टीएमसी से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे देखने के लिए तैयार रहिए।"

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का आगामी लोकसभा चुनावों में क्या हाल होगा, इस पर ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार रह चुके प्रशांत किशोर ने एक मीडिया संस्थान से बात की। प्रशांत किशोर ने इस बातचीत में अपना दावा किया कि भाजपा बंगाल में एक बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम हैदराबाद डॉयलॉग्स में बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “मैं अनुमान लगा रहा हूँ कि भाजपा हर मायने में बंगाल में टीएमसी से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा चुनाव में बंगाल से चौंकाने वाले नतीजे देखने के लिए तैयार रहिए जो कि भाजपा के पक्ष में होंगे। जब मैं कहता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में बंगाल में सिंगल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी तो कुछ लोग कह देते हैं- अरे तुम तो भाजपा के एजेंट हो इसलिए ऐसा कहते हो। अगर मैं ऐसा नहीं कहूँगा तो प्रोफेशनली में ईमानदार नहीं कहलाऊँगा।”

प्रशांत किशोर आगे कहते हैं, “मैं कोई पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूँ कि मुझे वही कहना है जैसा पार्टी चाहती है। लेकिन ये तथ्य है। ये न्यूज जाते ही बंगाल में लोग मुझे भाजपा का पिट्ठू बोलेंगे। लेकिन आप नतीजे देखेंगे तो पता चलेगा। मैं देख पा रहा हूँ बीजेपी बहुत बड़ा कमबैक बंगाल में करने वाली है, जो कि टीएमसी समर्थकों के लिए बहुत ही निराशाजनक बात है। मैं टीएमसी का कठिन समय देख पा रहा हूँ।”

बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने साल 2021 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उस समय कहा था कि पीएम मोदी का अनूठा अनुभव उनकी यूएसपी है। किशोर ने कहा था कि पीएम मोदी का विशाल राजनीतिक अनुभव उन्हें मतदाताओं की इच्छाओं और महत्वकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करता है। किशोर ने कहा कि वह अपने 40-45 साल के अनुभवों के कारण ‘दूसरे अनुमान (सेकंड गेस)’ लगाने में सक्षम होते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -