विषय

भाजपा

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और NCP सांसद उदयनराजे भोसले BJP में होंगे शामिल

सतारा से लोकसभा के सांसद शनिवार को दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता लेंगे। ​पार्टी में शामिल होने से पहले वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। उन्होंने पिछले दिनों NCP अध्यक्ष शरद पवार से भी मुलाकात की थी।

घर के बाहर भाजपा का झंडा दिखा तो दिन में तारे दिखा दूँगा: कॉन्ग्रेस MLA

केदार ने यह बयान उस समय दिया जब वह नागपुर में अपनी पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच पार्टी छोड़ने की भगदड़ रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के एक गाँव में कहा, "अगर मैंने भाजपा तुम्हारे घर के बाहर देखा, तो......"

राम मंदिर पर स्थिति स्पष्ट करे सभी पार्टियाँ: BJP में शामिल होते ही पुराने अंदाज़ में लौटे कल्याण सिंह

87 वर्षीय कल्याण सिंह ने राम मंदिर को लेकर सभी राजनीतिक दलों से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को बताना चाहिए कि वे राम मंदिर के पक्ष में हैं या नहीं?

उन्नाव रेप मामला: AIIMS में अदालत लगा लिया जा सकता है पीड़िता का बयान, ट्रायल की समयसीमा बढ़ी

उच्चतम न्यायालय ने CBI को पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना की जाँच के लिए 15 दिन और दिए हैं। जज शर्मा से कहा है कि वे 45 दिन के भीतर ही मामले की सुनवाई खत्म करने को कोई दबाव न मानें। यदि उन्हें लगता है कि मामले में न्याय के लिए और समय चाहिए तो.....

ममता के बंगाल में हिंसा के ख़िलाफ़ BJP ने किया बंद का आह्वान, TMC कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया उत्पात

पुलिस ने इस बंद के दौरान अब तक उत्तर 24 परगना में 13 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि टीएमसी के उत्पात पर अभी पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन की कोई खबर नहीं आई है।

कमिश्नर ने मुझे लाठी से मारा, गालियाँ दी: दफ्तर से TMC गुंडों को हटाने गए BJP सांसद का दावा

अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने उनके सिर पर लाठी से मारा और गालियाँ दी। सिंह ने कहा कि उनके आवास पर भी पुलिस और तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उनके सिर में 12 टाँके लगे हैं।

असम के बाद दिल्ली-मुंबई में NRC की माँग, अवैध प्रवासियों को बाहर करने के लिए NDA नेता लामबंद

केंद्रीय मंत्री अरविन्द सावंत ने NRC की तारीफ़ करते हुए इसे मुंबई में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम बताया। उन्होंने कहा, "NRC से पता चलेगा कि असम में बांग्लादेश के कितने लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। इसे मुंबई में करना बहुत ज़रूरी है।"

कॉन्ग्रेसी महिला ने पूछा – फिर से किसे वोट दोगे – 82% ने कहा, ‘मोदी-मोदी’; खुद की पार्टी को सिर्फ 12%

झुठलाने को इसे भी "IT सेल वालों ने रेड मार दी" कहकर झुठलाने की भरसक कोशिश की गई, ठीक उसी तरह जैसे कॉन्ग्रेस दीवार पर लिखी लोकसभा नतीजों की इबारत को आखिरी समय तक EVM पर सवाल उठाकर झुठलाने की कोशिश करती रही। लेकिन...

8 घटनाएँ मंदिरों की अमानत में खयानत की: क्या किसी सरकार ने इसकी सुध ली?

हिन्दू खुद ही न इस मुद्दे पर जागरुक है न उद्वेलित, इसलिए सरकारें भी मस्त नींद से ग्रस्त हैं। जानना ज़रूरी है कि मंदिरों की हुंडी में, दान-पेटिका में जो पैसा श्रद्धालु अपने देवता के प्रति कृतज्ञता में, मंदिर के काम के लिए, पुजारी जी की आजीविका के लिए डालते हैं, उस पैसे पर सरकारें कैसे डाका डालती हैं।

कारगिल के 8 नेता BJP में शामिल, महबूबा की पार्टी से हैं अधिकतर मुस्लिम चेहरे

जम्मू-कश्मीर विधान परिषद् के सभापति हाजी अनायत अली के अलावा, लद्दाख स्वायत्तशासी पर्वतीय विकास परिषद के कार्यकारी पार्षद मोहम्मद अली हसन और 6 अन्य नेताओं ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुए।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें