Homeराजनीतिछत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और NCP सांसद उदयनराजे भोसले BJP में होंगे शामिल

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और NCP सांसद उदयनराजे भोसले BJP में होंगे शामिल

महाराष्ट्र में हाल में कॉन्ग्रेस और एनसीपी के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। ऐसे में भोसले का साथ छोड़ना विपक्षी गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (NCP) को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। शनिवार (सितंबर 14, 2019) को एनसीपी के कद्दावर नेता और छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले बीजेपी का दामन थाम लेंगे। इससे पहले वह लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को संसद की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सतारा लोकसभा सीट से NCP के सांसद उदयनराजे भोसले पार्टी का साथ छोड़ने वाले हैं। हाल में NCP और कॉन्ग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, NCP से लोकसभा सांसद और शिवाजी महाराज के वंशज शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। उदयनराजे भोसले बीते दिन NCP अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात करने भी पहुँचे थे।

हालाँकि, NCP की ओर से बताया गया था कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चर्चा के लिए दोनों नेताओं ने मुलाकात की है। इस दौरान NCP ने उदयनराजे भोसले के बीजेपी में शामिल होने की बात को खारिज कर दिया था और आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जानबूझकर ऐसी अटकलों को हवा दे रहे हैं, ताकि कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।

वहीं, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फड़नवीस ने पिछले महीने कहा था कि अगर भोसले सत्तारूढ़ दल में शामिल होते हैं तो भाजपा को ख़ुशी होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जल सुरक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी नींव, समझिए क्यों जरूरी है भारत में नदियों को आपस में जोड़ना

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) द्वारा तैयार किए गए 30 नदियों को जोड़ने का खाका भारत के भूगोल को हमेशा के लिए बदलने की क्षमता रखता है।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महँगा, अर्थव्यवस्था का बँटाधार कर कॉन्ग्रेस की सुक्खू सरकार लाई नया Cess: जानें- क्या है ‘विधवा और अनाथ उपकर’

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।
- विज्ञापन -