गुजरात के आप प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने 'लिखित गारंटी' दी है कि बीजेपी जीतेगी तो सभी 26 की 26 सीटें, लेकिन सभी सीटों पर जीत का अंतर 5 लाख से ज्यादा नहीं होगा।
बेंगलुरु के एक कैफे में रहस्यमयी धमाका हुआ है। यहाँ एक बैग में रखे सामान में ब्लास्ट होने से पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका रामेश्वरम कैफे में हुआ है। बेंगलुरू से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कैफे संचालक के हवाले से बम धमाके की आशंका जताई है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक करोड़ घरों को 300 यूनिट्स की बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस योजना के तरह 75 हजार करोड़ से अधिक का निवेश भारत सरकार करेगी।