Homeराजनीतिदिल्ली के सांसद हंस राज हंस को पंजाब से लोकसभा का टिकट, सनी देओल...

दिल्ली के सांसद हंस राज हंस को पंजाब से लोकसभा का टिकट, सनी देओल का पत्ता कटा: BJP ने जारी की आठवीं लिस्ट, ओडिशा के साथ पश्चिम बंगाल से भी नाम

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 नाम हैं। बीजेपी ने दिल्ली से सांसद हंस राज हंस को पंजाब से टिकट दिया है। गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल का पत्ता काट दिया गया है, उनकी जगह दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 नाम हैं। भारतीय जनता पार्टी की आठवीं लिस्ट में पश्चिम बंगाल, पंजाब और ओडिशा के उम्मीदवार हैं। बीजेपी की ओर से दिल्ली की उत्तरी-पश्चिमी लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हंस राज हंस को पंजाब के फरीदकोट से टिकट दिया है। सबसे चौंकाने वाला मामला गुरदासपुर लोकसभा सीट का है, जहाँ सनी देओल का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह पर बीजेपी ने दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने इस लिस्ट में ओडिशा की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके अलावा पंजाब से 6 लोकसभा सीटों और पश्चिम बंगाल से दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें बीरभूम लोकसभा सीट से पूर्व आईपीएस देवाशीष धर को टिकट दिया गया है।

बीजेपी के टिकट वितरण की बात करें तो पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने सनी देओल का पत्ता काट दिया है। उनकी जगह दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने मृतसर सीट से तरणजीत सिंह संधू पर भरोसा जताया है। वहीं बीजेपी ने पटियाला लोकसभा सीट से परनीत कौर को चुनावी मैदान में उतारा है। परनीत कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं।

बीजेपी ने लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू पर दाँव लगाया है। इसमें आम आदमी पार्टी से बागी हुए सुशील कुमार रिंकू का भी नाम है। बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू ने हाल ही में कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी का दामन थामा था। रवनीत बिट्टू लुधियाना से वर्तमान में सांसद हैं। बिट्टू ने 4 दिन पहले ही यानी 26 मार्च को बीजेपी जॉइन की थी।

बीजेपी ने ओडिशा की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें जाजपुर सीट पर रबिंद्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक सीट से भर्तृहरि महताब को चुनावी मैदान में उतारा गया है। महताब पहले बीजेडी में थे।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने झारग्राम की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट से डॉ. प्रणत टुडू को उम्मीदवार बनाया है, तो बीरभूम लोकसभा सीट से देबाशीष धर को उम्मीदवार बनाया है। वो पूर्व आईपीएस हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -