टीएमसी के साथ कॉन्ग्रेस सांसद की नजदीकियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में कोलकाता में फर्जी वैक्सीनेशन को लेकर जब विवाद हुआ था तो अभिजीत मुखर्जी ने ममता बनर्जी का समर्थन किया था।
पंजाब में बिजली की स्थिति पर शुक्रवार (जुलाई 2, 2021) को चिंता जाहिर करने वाले कॉन्ग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर प्रदेश की बिजली कंपनी का कथित रूप से आठ लाख रुपए से अधिक का बकाया है।
जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप से जूझ रहा था और ऑक्सीजन संकट से गुजर रहा था, तब राजस्थान की कॉन्ग्रेस सरकार ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की खरीद में अनियमितताओं में व्यस्त थी।
डॉ. हर्षवर्धन ने राहुल गाँधी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस को अपनी लीडरशिप में बड़े बदलाव के बारे में विचार करना चाहिए।