कानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की जान गई और चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने तूतीकोरिन में पी जयराज और उनके बेटे जे बेनिक्स को निर्धारित समय के बाद भी मोबाइल की दुकान खोले रखने पर 19 जून को गिरफ्तार किया था। बाद में उनकी हिरासत में ही यातना से मृत्यु हो गई।
रामगढ़ में कुछ लोगों ने एक नाबालिग से बलात्कार की कोशिश की थी, जिससे खुद को बचाने के लिए पीड़िता ने कुएँ में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की लेकिन तभी ग्रामीणों ने उसे कुएँ से निकाल कर बचा लिया था।
फातिमा ने महिला सशक्तिकरण दिखाने के लिए अपने बच्चों से अपनी हाफ न्यूड बॉडी पर पेंटिंग करवाई थी। उन पर केरल पुलिस एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।