पश्चिम बंगाल कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से सूबे में चुनाव प्रचार न करने की गुजारिश की है।
मुंडे के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 376, 377, 420, 471, 324, 363, 506, घरेलू हिंसा की धारा 18, 19 व आईटी एक्ट दांपत्य अधिकार की धारा 9 के तहत मामला दर्ज करने को कहा है।
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम जारी हाेने के 24 घंटे बाद ही टाेंक की निवाई नगर पालिका से एनसीपी के टिकट पर जीते सभी 17 पार्षदाें ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
शरद पवार ने दावा भी किया है कि पार्टी का मुखिया होने के नाते यह सुनिश्चित करना मेरी ज़िम्मेदारी है कि किसी के साथ नाइंसाफी न हो। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में कार्रवाई होगी।
वीडियो में अरबाज़ खान की अकड़ को साफ़तौर पर देखा जा सकता है। गाली-गलौज के साथ खान ने अपने घर का एड्रेस भी बताया है और हिंदुओं को चुनौती दी है कि वह उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकते।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ कार्यकर्ता तो केक के लिए मंच पर ही अपने साथियों को धक्का देकर गिरा देते हैं। कुछ अपने एक या दोनों हाथों में केक लेकर भागते हुए भी नज़र आते हैं।