विषय

Rajasthan

राजस्थान कॉन्ग्रेस का भी संकट गहराया: CM गहलोत के करीबी को राज्यसभा टिकट का विरोध

उम्मीदवार बनाए गए डांगी सीएम गहलोत के बेहद करीबी बताए जाते हैं। उनकी उम्मीदवारी से पायलट भी सहमत नहीं थे। हालॉंकि आलाकमान के हस्तक्षेप पर वे मान गए। लेकिन, डांगी की उम्मीदवारी को लेकर अब भी पार्टी में एक राय नहीं है।

राजस्थान को लेकर यूँ ही नहीं लग रहे कयास: जानिए, गहलोत सरकार के विज्ञापनों से कैसे गायब हुए पायलट

ऐसा नहीं है कि गहलोत और पायलट में अचानक से दूरियॉं बढ़ी है। सरकार गठन के बाद से ही पायलट की उपेक्षा की जा रही है। आरटीआई से सामने आई एक जानकारी से भी इसकी पुष्टि होती है। इसके मुताबिक 25 करोड़ के 62 विज्ञापन दिए गए। इसमें सिर्फ और सिर्फ गहलोत ही नजर आए।

राजस्थान की हालत भी ठीक नहीं, मंत्री खुद को राजा समझ रहे: कॉन्ग्रेस MLA का अपनी ही सरकार पर निशाना

"प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके बाद भी पीड़ित किसानों का दर्द नहीं सुना जा रहा है। मंत्रियों को टाइट करने की जरूरत है। साथ ही उन दो-तीन विधायकों को भी जो खुद को मुख्यमंत्री से भी ऊपर समझ रहे हैं।"

राजस्थान: मामा परवेज करवाता था भांजी का गैंगरेप, इमरान, आमीर सहित कई लोगों ने 1 महीने तक बनाया शिकार

जब पीड़िता नशे की अवस्था में थी तो परवेज उसे गाजियाबाद के होटल में ले गया। यहाँ उसके साथ 3-4 दिन तक रेप किया गया। इसके बाद परवेज उसे नशे की हालत में ही चंडीगढ़ कोर्ट में ले गया, जहाँ उससे कोर्ट में कुछ कागजातों पर जबरन दस्तखत करवाए गए। इसके बाद नशे की हालत में उसके साथ अश्लील वीडियो बनाए गए।

राजस्थान: खुद को आधा दफन कर किसानों ने शुरू किया जमीन समाधि सत्याग्रह, 35 पुरुष और 16 महिलाएँ शामिल

किसानों की माँग है कि उन्हें 2014 में पारित भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा दिया जाए, जबकि जयपुर विकास प्राधिकारण इसके लिए तैयार नहीं है, क्योंकि भूमि अधिग्रहण पहले ही हो चुका था।

बलिदानी रतनलाल का राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार: 7 वर्षीय बेटे राम ने दी मुखाग्नि

राजस्थान के सीकर निवासी मृतक हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल वर्ष 1998 में कॉन्स्टेबल के पद पर दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। सोमवार को दिल्ली के गोकुलपुरी में हुई सीएए के नाम पर हुई हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल बुरी तरह जख्मी हो गए थे। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

नागौर के बाद अब राजस्थान के बाड़मेर में युवक के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने का आरोप, VIDEO वायरल

राजस्थान के नागौर में दलित युवक के साथ हुई बर्बरता के बाद बाड़मेर जिले में भी एक युवक के साथ इसी तरह की बर्बरतापूर्ण हरकत होने की खबरें आ रहीं हैं, जिसमें मोबाइल फोन चोरी के आरोप में एक युवक के साथ मारपीट और उसके प्राइवेट पार्ट्स में सरिया डालने का आरोप है।

राजस्थान में दलित के साथ हैवानियत: प्राइवेट पार्ट्स में पेट्रोल, स्क्रू डाइवर भी घुसाया – रोंगटे खड़े करने वाला Video

जयपुर से 230 km दूर है नागौर। यहाँ दो भाई बाइक सर्विसिंग के लिए पेट्रोल पंप के पास जाते हैं। वहाँ उन पर चोरी का इल्जाम लगाया जाता है। फिर उनके साथ मारपीट की जाती है - खौफनाक ढंग से। उनके प्राइवेट पार्ट्स में स्क्रू डाइवर डाला जाता है, पेट्रोल से...

1927 में गंगा ने डाली नींव, 1984 में नाम ले गई इंदिरा: ऐसे दूसरों के काम का क्रेडिट छीनती है कॉन्ग्रेस

आज भारत के सबसे लंबे कैनाल का नाम उसी व्यक्ति के नाम पर नहीं है, जिसने इसका सपना देखा, जिसने इस पर काम शुरू करवाया था। पंजाब से लेकर बीकानेर तक जिसके नाम की कभी तूती बोलती थी उसे उसके काम के क्रेडिट से भी वंचित कर दिया गया।

’20 सीटों पर बढ़त के बाद BJP नेता कहने लगे – ऐसा कैसे हो गया? वो चाहते थे कि पार्टी दिल्ली चुनाव हारे’

भाजपा के नेता ही दिल्ली के चुनाव में पार्टी की दुर्गति चाहते थे। उन्हीं के नेता चाहते थे कि भाजपा को अच्छे नतीजे न मिलें। मुख्यमंत्री गहलोत के मुताबिक भाजपा के नेता मन ही मन कह रहे थे कि इन्हें कोई सबक मिलना चाहिए।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें