केदारनाथ मंदिर के कपाट छह महीने के बाद सोमवार 17 मई 2021 को खुल गए हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार 18 मई 2021 को खोले जाएँगे। कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह 3 बजे शुरू हुई थी।
एक और देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। हर रोज कोरोना वायरस की चपेट में आकर लोग मर रहे हैं। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुदरत का कहर देखने को मिला है।
सेंट्रल कमांड ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यहाँ अब तक 8 लोगों के शव मिल चुके हैं। 384 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिसमें से 6 की हालत गंभीर है। फिलहाल सेना का बचाव कार्य लगातार जारी है।
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत दूसरों राज्यों को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना बढ़ रहा है, क्योंकि अन्य राज्यों से लोग यहाँ आ रहे हैं।