गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद 5 अन्य कॉन्ग्रेसी नेताओं ने पार्टी को छोड़ा। उन्होंने ये इस्तीफे आजाद के समर्थन में दिए। वहीं आजाद ने कहा कि वो अब नई पार्टी बनाएँगे।
हैदराबाद में टी राजा सिंह के बयान के बाद कॉन्ग्रेस के नेता कट्टरपंथियों के साथ सड़कों पर आ गए हैं। वे आग लगाने की, खून बहाने की, कानून हाथ में लेने की बात कर रहे हैं।
कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसे लेकर उन्होंने स्वराज इंडिया के 'योगेंद्र यादव' से मुलाकात की। बैठक का संयोजन कर रहे थे योगेंद्र यादव।
आनंद शर्मा ने कहा कि कॉन्ग्रेस में लगातार उनका अपमान हो रहा था। इसलिए स्वाभिमानी होने के कारण उन्होंने चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।