Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअरब सागर में शिप पर हमला, धू-धू कर उठी आग की लपटें: 'विक्रम' के...

अरब सागर में शिप पर हमला, धू-धू कर उठी आग की लपटें: ‘विक्रम’ के साथ रवाना हुई भारतीय नौसेना, इजरायल से कनेक्शन

अरब सागर में एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन हमला हुआ है। इस ड्रोन हमले से जहाज पर आग लग गई है। ये जहाज इजरायल से जुड़ा बताया जा रहा है, जो सऊदी अरब से भारत के मेंगलोर के लिए रवाना हुआ था। इस हमले के तुरंत बाद भारतीय नौसेना अपना लड़ाकू नौसैनिक जहाज लेकर रवाना हो गई।

अरब सागर में एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन हमला हुआ है। इस ड्रोन हमले से जहाज पर आग लग गई है। ये जहाज इजरायल से जुड़ा बताया जा रहा है, जो सऊदी अरब से भारत के मेंगलोर के लिए रवाना हुआ था। भारत के समुद्र तट से 217 समुद्री मील दूर हुए इस हमले के तुरंत बाद भारतीय नौसेना अलर्ट पर आ गई और घटनास्थल की तरफ अपना लड़ाकू नौसैनिक जहाज भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि इस मर्चेंट शिप पर क्रूड ऑयल लदा हुआ है और इसके चालक दल में 20 भारतीय भी शामिल हैं। एएफपी ने समुद्री एजेंसियों के हवाले से बताया कि शनिवार (23 दिसंबर 2023) को एक ड्रोन हमले में भारत के तट पर एक मर्चेट शिप क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इस शिप का इजरायल से भी कनेक्शन बताया जा रहा है। भारत के पश्चिमी तट के पास अरब सागर में मानवरहित ड्रोन के बाद शिप में आग लग गई।

भारतीय रक्षा अधिकारियों ने कहा कि भारतीय कोस्टगार्ड का लड़ाकू जहाज आईसीजीएस विक्रम पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर अरब सागर में मर्चेंट एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहा है, जिसमें ड्रोन हमले के कारण आग लग गई। रक्षा अधिकारियों ने यह भी कहा कि शिप में कच्चा तेल है और यह सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मैंगलोर की ओर जा रहा था।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि अरब सागर में एमवी केम प्लूटो के आसपास भारतीय नौसेना के युद्धपोत भी बाहरी भारतीय ईईजेड में व्यापारी जहाज की ओर बढ़ रहे हैं। नौसेना ने बताया कि आईसीजीएस विक्रम को भारत के स्पेशल इकोनॉमिक जोन की गश्ती के लिए तैनात किया गया था, जिसे घटनास्थल की तरफ रवाना कर दिया गया है। प्रभावित मर्चेंट शिप केएम प्लूटो की आग बुझा ली गई है, लेकिन उसमें कुछ दिक्कतें आ गई है। फिलहाल इस मर्चेंट शिप पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। माना जा रहा है कि ये हमला यमन के हूती आतंकियों ने किया है। उन्होंने इजरायल से जुड़े किसी भी जहाज को निशाना बनाने की घोषणा की थी। वो कई जहाजों पर पहले भी हमला कर चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

‘कल आतंकियों को पद्म भूषण भी दे देंगे?’: जब अखिलेश सरकार को पड़ी थी हाई कोर्ट की फटकार, आतंक के केस वापस लेने चली...

अखिलेश सरकार के दौर का आतंकवाद मुकदमा वापसी विवाद फिर चर्चा में है। राजभर के हमले के बहाने जानिए पूरा मामला, HC की टिप्पणी और राजनीतिक विवाद।
- विज्ञापन -