Homeविविध विषयअन्यअफगानिस्तान को हराकर महाकाल के दरबार पहुँचे भारतीय क्रिकेटर, उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध मंदिर...

अफगानिस्तान को हराकर महाकाल के दरबार पहुँचे भारतीय क्रिकेटर, उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध मंदिर की भस्म आरती में लिया हिस्सा

भारतीय क्रिकेटर रवि विश्नोई, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा मकर संक्रान्ति के दिन सुबह उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुँचे। यहाँ वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। ये खिलाड़ी इंदौर में पिछली रात अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेल कर यहाँ पहुँचे थे।

भारतीय क्रिकेटर रवि विश्नोई, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा मकर संक्रान्ति 15 जनवरी 2024 को सुबह उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुँचे। यहाँ वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। ये सबी क्रिकेटर इंदौर में पिछली रात भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच को खेलने के बाद पहुँचे थे। खिलाड़ियों ने मीडिया से भी बातचीत की।

महाकाल नगरी पहुँचे खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया। यहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद ध्यान लगाया। उन्होंने यहाँ के पुजारियों से ज्योतिर्लिंग के बारे में भी जानकारी ली। ये चारों खिलाड़ी लगभग 2 घंटे मंदिर परिसर में रुके।

गौरतलब है कि 14 जनवरी 2024 को भारत और अफगानिस्तान के बीच इंदौर में टी20 मैच खेला गया, जिसमें भारत ने जीत हासिल की। यह भारत और अफगानिस्तान के बीच हो रहे तीन मैचों की सीरीज में दूसरा मैच था। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए भारत के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था। अफगानिस्तान की तरफ से गुल्बदीन नायब ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। वहीं, रवि विश्नोई ने अफगानिस्तान के दो विकेट चटकाए।

भारत ने मात्र 15.4 ओवर में 173 रन बनाए। इस दौरान भारत ने मात्र 4 विकेट खोए। बलेबाज यशस्वी जायसवाल ने भारत की तरफ से 34 गेंदों में 68 रनों की धुआँधार पारी खेली। नए बल्लेबाज शिवम दुबे ने भी मात्र 32 गेंदों में ही 63 रन ठोक दिए। विराट कोहली का भी बल्ला इस मैच में गरजा और उन्होंने 16 गेंदों में 29 रन जड़े।

हालाँकि, इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और शून्य पर आउट हो गए। उभरते बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी अधिक मौका नहीं मिला और वे मात्र 9 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय बल्लेबाजों की धुआँधार बल्लेबाजी की वजह से भारत ने 26 गेंद शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।

‘BJP सहयोगियों को खा जाती है’: अन्नामलाई के जाने के बाद फिर उठा पुराना आरोप, लेकिन बिहार से महाराष्ट्र तक क्या कहते हैं तथ्य?

अन्नामलाई के जाने के बाद BJP पर सहयोगियों को कमजोर करने का आरोप फिर चर्चा में है। बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब और UP के उदाहरणों से जानिए सच्चाई।
- विज्ञापन -