Homeदेश-समाजगले में कैंची, सर पर हथौड़ा, प्राइवेट पार्ट में पेचकस... बीवी ने नहीं दिए...

गले में कैंची, सर पर हथौड़ा, प्राइवेट पार्ट में पेचकस… बीवी ने नहीं दिए ₹30 हजार तो इमरान ने मार डाला, हैदराबाद की कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

जनवरी 2019 में इमरान उल हक ने अपनी बीवी के गले पर कैंची से वार किया। फिर उसके सिर पर हथौड़ा मारा। मौके से भागने से पहले उसने बीवी के प्राइवेट पार्ट्स में स्क्रू डाइवर डाल दिया था। अदालत ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानते हुए मौत की सजा सुनाई।

हैदराबाद की एक अदालत ने 38 साल के इमरान उल हक को मौत की सजा सुनाई है। उसने जनवरी 2019 में बेरहमी से अपनी बीवी की हत्या कर दी थी। अदालत ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस मानते हुए कहा कि इस मामले में क्रूरता की सारी हदें पार की गई।

अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश सीवीएस साई भूपति ने 18 जनवरी 2024 को यह फैसला सुनाया। उन्होंने इमरान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। पेशे से कार चालक ने 30 हजार रुपए नहीं देने पर बीवी नसीमा अख्तर की हत्या की थी।

हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त (दक्षिण क्षेत्र) पी साई चैतन्य ने बताया कि यह जघन्य हत्या का मामला है। इमरान उल हक अपनी बीवी नसीमा को छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करता था। वह दहेज की माँग करता था। वह कार खरीदने के लिए बीवी से 30 हजार रुपए की माँग कर रहा था।

6 जनवरी 2019 को हक ने अपनी बीवी के गले पर कैंची से वार किया। फिर उसके सिर पर हथौड़ा मारा। मौके से भागने से पहले उसने बीवी के प्राइवेट पार्ट्स में स्क्रू डाइवर डाल दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने इमरान के खिलाफ हक भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 498 ए के तहत केस दर्ज किया था।

इमरान उल हक हैदराबाद में तालाब कट्टा के पास अमन नगर-बी भवानी नगर का रहने वाला है। वह बीवी नसीमा अख्तर को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। हक के ससुराल वालों उसकी दूसरी निकाह का भी विरोध कर रहे थे। दूसरी निकाह के बाद नसीमा के परिजनों ने उसे आर्थिक मदद देना बंद कर दिया था। इससे उसे पैसे की किल्लत होने लगी थी।

6 जनवरी 2019 की इमरान के बच्चे अपने ननिहाल गए थे। उसने बीवी नसीमा से कहा कि उसे भूख लगी है वो उसके लिए रोटी बना दे। नसीमा ने उससे कहा कि उसे उसकी अम्मी बुला रही है वो वापस आकर खाना बना देगी। इससे इमरान नाराज हो गया। लौटकर जब नसीम रोटी बनाने लगी। इस बीच हक ने उसे मारने के लिए कैंची, हथौड़ा और एक स्क्रू ड्राइवर बेडरूम में रख लिया।

नसीमा जब खाना देने आई तो हक उससे जिस्मानी रिश्ते बनाने लगा। इसी दौरान उसने कैंची उसके गले में घोंप दी। उसकी आँखों पर वार किया। उसके सिर पर हथौड़े से वार किया। आखिर में उसके प्राइवेट पार्ट में पेचकस डालकर फरार हो गया। दूसरी बीवी के घर जाकर उसने खून से सने अपने कपड़े बदले थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -