Homeविविध विषयमनोरंजन'8 करोड़ दो या 41 करोड़... शादी में नहीं गाएँगे गाना': लता मंगेशकर ने...

‘8 करोड़ दो या 41 करोड़… शादी में नहीं गाएँगे गाना’: लता मंगेशकर ने दिया था जवाब, आशा भोंसले का सुनाया किस्सा फिर से चर्चा में

"उन्हें (लता मंगेशकर) एक शादी में गाने के लिए 1 मिलियन डॉलर की पेशकश हुई थी। उनसे कहा गया कि सिर्फ दो घंटे दर्शन दीजिए। इस पर गायिका ने उत्तर दिया - अगर आप मुझे 5 मिलियन डॉलर भी देंगे तो भी मैं नहीं आने वाली।"

दिवंगत गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर को लेकर आशा भोंसले द्वारा किया गया खुलासा एक बार फिर से चर्चा में है। आशा भोंसले ने बताया था कि एक बार लता मंगेशकर ने 10 लाख डॉलर (अभी 8 करोड़ 28 लाख रुपए कीमत) की पेशकश के बावजूद एक शादी में गाने से इंकार कर दिया था।

ऐसा ऑफर करने वाले ने इतनी बड़ी रकम के लिए लता मंगेशकर से महज 2 घंटे गाने की माँग की थी। हालाँकि जवाब में दिवंगत गायिका ने कहा था कि अगर उन्हें 50 लाख डॉलर (अभी की कीमत के अनुसार 41 करोड़ 42 लाख रुपए) भी ऑफर किया जाए तो भी वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा भोंसले ने यह खुलासा डांस के रियलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स 5 में किया था। तब उन्होंने बताया, “उन्हें (लता) एक शादी में गाने के लिए 1 मिलियन डॉलर की पेशकश हुई थी। उनसे कहा गया कि सिर्फ दो घंटे दर्शन दीजिए। इस पर गायिका ने उत्तर दिया, “अगर आप मुझे 5 मिलियन डॉलर भी देंगे तो भी मैं नहीं आने वाली।”

आशा भोंसले ने यही बात इससे पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में भी कही थी। तब आशा भोंसले ने कहा था कि तमाम पेशकर को ठुकराते हुए लता दीदी ने आयोजकों और आमंत्रित करने वालों को साफ़ इंकार कर दिया था।

बकौल आशा भोंसले तब लता मंगेशकर ने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा था कि आप कितना भी पैसा दे दो लेकिन हम शादियों में गाना नहीं गाते। यह जवाब सुन कर उन्हें बुलाने गया व्यक्ति काफी निराश भी हुआ था।

आशा भोंसले के इस खुलासे पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लता मंगेशकर के इस निर्णय को प्रेरणादायक बताया है। कंगना रनौत ने अपना भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी कई बार तमाम महंगे ऑफर ठुकराते हुए शादी-ब्याह में डांस नहीं किया।

बताते चलें कि लता मंगेशकर ने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के लिए एक ख़ास संदेश के तौर पर गायत्री मंत्र और एक गणेश स्तुति रिकॉर्ड कर के भेजी थी। उनकी यह रिकॉर्डिंग कई अनुष्ठानों के दौरान बजाई भी गई। गौरतलब है कि लता मंगेशकर का 2022 में 92 साल की उम्र में मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -