Thursday, May 9, 2024
Homeदेश-समाजनाम बदल हिंदू लड़की को फँसाया, रेप-कई बार गर्भपात: असम पुलिस ने हमीदुल इस्लाम...

नाम बदल हिंदू लड़की को फँसाया, रेप-कई बार गर्भपात: असम पुलिस ने हमीदुल इस्लाम को दबोचा, पीड़िता बोली- लव जिहाद का हुई शिकार

शिकायत में पीड़िता ने खुद को लव जिहाद की शिकार बताया है। बताया है कि हमीदुल हिंदू बनकर उससे मिला था। मेल-मिलाप के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह कम से कम 5 बार गर्भवती हुई। हर बार हमीदुल ने उसका गर्भपात करवा दिया।

असम के गुवाहाटी से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। हमीदुल इस्लाम पर हिन्दू पहचान से लड़की को प्यार के जाल में फँसाने और रेप करने का आरोप है। पीड़िता का कई बार गर्भपात भी करवाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर सोमवार (18 मार्च 2024) को हमीदुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जाँच जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना गुवाहाटी के चाँदमारी थाना क्षेत्र की है। हिन्दू पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमीदुल इस्लाम ने उसे अपना नाम ‘जून’ बताया था। कुछ ही समय की बातचीत में उसने पीड़िता का भरोसा जीत लिया। दोनों में मेल-मिलाप होने लगा। कुछ समय बाद हमीदुल ने पीड़िता से शारीरिक संबंध भी बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान पीड़िता कम से कम 5 बार गर्भवती हुई। हर बार हमीदुल ने उसका गर्भपात करवा दिया।

शिकायत में पीड़िता ने खुद को लव जिहाद की शिकार बताया है। उसने कहा है कि जब तक वह हमीदुल के चंगुल से निकल पाती तब तक वह उससे 12 लाख रुपए भी हड़प चुका था। पैसे लेने के लिए हमीदुल पीड़िता को अलग-अलग बहाने से मजबूर करता था। कभी-कभार धमकी भी देता था। पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर चाँदमारी पुलिस जाँच कर रही है। केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही हमीदुल फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने 18 मार्च को उसे गुवाहाटी के जीएस रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

उससे पूछताछ चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार हमीदुल एक स्थानीय यूट्यूबर सनी गोल्डन का भाई है। फेसबुक पर सनी गोल्डन के 1,28,000 फॉलोअर्स हैं। वहीं उसके यूट्यूब चैनल पर 6,39,000 सब्सक्राइबर हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस घटना के बाद सनी गोल्डन ने अपना इस्टाग्राम पेज बंद कर दिया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मेवाड़ का मैराथन: स्पार्टा के योद्धाओं वाली वीरता, महाराणा का शौर्य और युद्ध कुशलता… 36000 मुगल सैनिकों का आत्मसमर्पण, वो इतिहास जो छिपा लिया...

'बैटल ऑफ दिवेर' मुगल बादशाह के लिए करारी हार सिद्ध हुआ। कर्नल टॉड ने भी अपनी किताब में हल्दीघाटी को 'थर्मोपल्ली ऑफ मेवाड़' की संज्ञा दी।

चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को अंतरिम जमानत बन जाएगी मिसाल: सुप्रीम कोर्ट में ED ने किया विरोध, कहा- इलेक्शन कैंपेन मौलिक अधिकार नहीं

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने का केंद्रीय एजेंसी ED ने सुप्रीम कोर्ट में विरोध किया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -