Homeविविध विषयमनोरंजनजिस प्रियंका चोपड़ा को नहीं बर्दाश्त था दिवाली पर पटाखों का धुआँ, वो परिवार...

जिस प्रियंका चोपड़ा को नहीं बर्दाश्त था दिवाली पर पटाखों का धुआँ, वो परिवार सहित राम मंदिर पहुँचीं: लगवाया माथे पर टीका, ओढ़ने को मिला भगवा

अयोध्या जाते समय प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया। इसमें प्रियंका एयरपोर्ट से रामलला के दर्शन करने कार में बैठ रही थीं। वहाँ मंदिर पहुँचकर उन्होंने माथे पर टीका लगवाया और आशीर्वाद के तौर पर उन्हें भगवा वस्त्र ओढ़ने को मिला।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई। यहाँ आकर वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुँचीं। इस दौरान प्रियंका और उनके पति भारतीय परिधान में नजर आए। प्रियंका ने जहाँ पीले रंग की साड़ी पहनी थी तो वहीं उनके पति निक ने कुर्ता पहना था। इनके साथ प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा भी थीं।

अयोध्या जाते समय प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया। इसमें प्रियंका एयरपोर्ट से रामलला के दर्शन करने कार में बैठ रही थीं। वहाँ मंदिर पहुँचकर उन्होंने माथे पर टीका लगवाया और आशीर्वाद के तौर पर उन्हें भगवा वस्त्र ओढ़ने को मिला।

प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग याद दिला रहे हैं कि कैसे समय के साथ लोग बदलते हैं। यही प्रियंका चोपड़ा हैं जो आज रामलला के दर्शन के लिए जा रही हैं और पहले यही प्रियंका दिवाली में कहती थीं कि पटाखों से अस्थमा होता है।

कुछ लोग इस बात पर भी गौर करवा रहे हैं कि कैसे ये बॉलीवुड सेलीब्रिटी कूल दिखने के लिए गौमांस तक खाते हैं और जब खुद का प्रमोशन करना होता है तो मंदिर के गर्भगृह तक घुस जाते है। नाराज हिंदू यूजर पूछते हैं कि आखिर ऐसी हिपोक्रेसी क्यों दिखाई जाती है। इनको वीवीआईपी बनाकर प्रभु के दर्शन करवा दिए जाते हैं जबकि सामान्य श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी नहीं कभी-कभी दर्शन नहीं पाते।

बता दें कि राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी। इस दौरान हर क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियाँ कार्यक्रम में आई थीं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा तब यहाँ नहीं आ पाईं थीं। हाल में जब राधिका और अनंत अंबानी की प्री वेडिंग हुई तो पैपराजी के पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि प्रियंका जल्द आएँगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -