Homeदेश-समाजसरकारी नौकरी वाले लड़के को चाय पर घर बुलाया, फिर लड़की को भेज करवाई...

सरकारी नौकरी वाले लड़के को चाय पर घर बुलाया, फिर लड़की को भेज करवाई FIR, थाने बुलाकर मंदिर में करवा दी शादी: बिहार के इस ‘पकड़ौआ विवाह’ में कई ट्विस्ट

लड़की के रिंटू के पास पहुँचते ही उसके परिजनों ने पुलिस के पास इस मामले में FIR करवा दी और कहा कि रिंटू उनकी लड़की का अपहरण कर ले गया है। इस पर पुलिस ने रिंटू को फ़ोन किया और कहा कि उनके पास जो लड़की है, उसे लेकर तुरंत वह विभूतिपुर थाना में आ जाएँ।

बिहार के बेगूसराय से राजस्व विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी का पकड़ौआ विवाह करवाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि लड़की के घर वालों ने परीक्षा के बहाने अपनी बेटी को लड़के के पास भेजा और बाद में FIR करवा दी। दोनों को साथ में लाकर बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह करवा दिया गया। लड़के के परिजनों ने इस मामले में हेराफेरी और धोखे से शादी करने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के रहने वाले रिंटू कुमार के घर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जागेश्वर प्रसाद अपनी बेटी रानी चन्द्रप्रभा का रिश्ता लेकर पहुँचे थे। रिंटू सीतामढ़ी जिले में राजस्व विभाग में तैनात हैं। रिंटू और उनके परिजनों ने रानी चन्द्रप्रभा से विवाह को मना कर दिया था।

इसके एक माह बाद रिंटू कुमार जब सीतामढ़ी से बेगूसराय लौटे तो लड़की परिजनों ने लड़की रानी चन्द्रप्रभा को अपने रिश्तेदारों के यहाँ भेज दिया। लड़की के यह रिश्तेदार उसी गाँव के निवासी हैं जहाँ रिंटू कुमार का परिवार और वह स्वयं रहते हैं। इस दौरान रिंटू कुमार को लड़की के रिश्तेदारों ने चाय पर बुलाया था। यहाँ पर लड़की ने रिंटू को चाय बना कर पिलाई।

इसके बाद रिंटू वापस अपने काम पर चले गए। कुछ दिनों बाद रिंटू को लड़की के रिश्तेदारों ने फ़ोन करके कहा कि एक लड़के का परीक्षा सेंटर उनके ही कार्यस्थल के आसपास पड़ा है इसलिए वह उसकी सहायता कर दें और अपने कमरे पर उसे रोक दें। रिंटू के घर वालों का आरोप है कि यहाँ लड़के की जगह लड़की पहुँच गई।

लड़की के रिंटू के पास पहुँचते ही उसके परिजनों ने पुलिस के पास इस मामले में FIR करवा दी और कहा कि रिंटू उनकी लड़की का अपहरण कर ले गया है। इस पर पुलिस ने रिंटू को फ़ोन किया और कहा कि उनके पास जो लड़की है, उसे लेकर तुरंत वह विभूतिपुर थाना में आ जाएँ।

पुलिस ने इसके बाद समस्तीपुर स्टेशन से रिंटू और लड़की को बरामद कर लिया और उन्हें अपने साथ थाने ले आई। यहाँ पर एक मंदिर में रिंटू और लड़की चन्द्रप्रभा की शादी करवा दी गई। यह शादी पुलिस की मौजूदगी में हुई लेकिन इसमें रिंटू के परिवार का कोई व्यक्ति शामिल नहीं था।

लड़की के परिजनों ने कहा है कि यह प्रेम विवाह था, लड़का-लड़की एक दूसरे को जानते थे। इसीलिए उनका विवाह कर दिया गया है और लड़की को रिंटू के साथ भेज दिया गया है। उधर बेगूसराय में लड़के के परिजनों ने कहा है कि लड़के को पकड़ कर जबरन पकड़ौआ विवाह करवाया गया है।

उन्होंने कहा है कि उनके बेटे के पकड़ौआ विवाह के विषय में कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने इस मामले में पुलिस पर भी प्रश्न उठाए हैं। लड़के के परिजनों ने कहा है कि पकड़ौआ विवाह के बाद से उनका अपने बेटे से कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले दिसम्बर में वैशाली जिले से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गाँव की बिजली काटकर इस्लामी भीड़ ने हिंदू परिवारों पर किया हमला, पुलिस पर भी पत्थर बरसाए: गुजरात के कच्छ का मामला, 23 के...

गुजरात के रायधनपार पर मुस्लिम ग्रुप ने हमला कर दिया। पहले गाँव की बिजली काट दिया और फिर गाँव में हथियार लेकर घुस गए। वहाँ पहुँचे पुलिस वालों पर भी हमला बोला।

UP में 33000+ माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति, योगी सरकार ने मिशन मोड में की भर्तियाँ: योग्यता को मिला सम्मान, जानें कैसे लाखों छात्रों का...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए वर्षों से चले आ रहे भर्ती संकट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -